नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय छोटी और सुंदर कार ए-स्टार का नया मॉडल पेश कर दिया है।
मारुति के चीफ जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी ने इस कार में कई बदलाव किए हैं और सभी ग्राहकों के फीडबैक के मुताबिक हुए हैं। इसकी बिक्री आज से शुरू हो गई है। इस कार की खासियत यह है कि इसके लुक में बदलाव किए गए हैं और इसे अंदर से आरामदेह बनाया गया है।
इस कार के इंटीरियर को पूरी तरह से बदल दिया गया है और इसमें कई नए रंग भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसका एक बिल्कुल नया टॉप एंड वैरिएंट भी लांच हुआ।
इस कार का बिना गियर वाला मॉडल बेहद सफल हुआ है और ग्राहक उसकी खूब मांग कर रहे हैं। कंपनी ने एक साल में 3.81 लाख ए-स्टार बेच दिए हैं।
इस कार कीमत 3.67 लाख रुपए से 4.47 लाख रुपए तक है। यह पिछले मॉडल से 1,000 रुपए ही ज्यादा है।
Related Articles:
डीजल कार खरीदनी है तो जल्दी कीजिए
इससे कम सैलरी वालों को अब कार लोन नहीं मिलेगा
पहली फरवरी को लांच होगी मारुति की यह खूबसूरत कार
तो यह है दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
कार कंपनियां फेसबुक के जरिये बेच रही हैं कारें
इस शानदार सस्ती कार की बुकिंग शुरू हो रही है, लॉटरी से मिलेगी
डीलरों की खरीदारी से सुधरेगी कार कंपनियों की सेहत
कार के शीशे करेंगे मनोरंजन और मिलेगा ज्ञान
यह बन गई दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी
खुशखबरी, कार कंपनियां फिलहाल दाम नहीं बढ़ाएंगी