अंबानी और बिरला परिवार की गिनती भारत के नामी रईस खानदानों में होती है। अपनी दौलत, शोहरत और नाम के दम पर इन्होंने दुनिया में अपनी एक नई पहचान बनाई है। इस पहचान के बीच अब इन दोनों परिवार के नाम एक और पहचान जुड़ने जा रही है। अंबानी और बिरला परिवार अब रिश्तेदार बनने जा रहे हैं।
मुकेश अंबानी की बहन नीना कोठारी की लड़की नयनतारा की शादी के. के. बिरला के पोते शमित भरतिया से होने जा रही है। नयनतारा मुकेश और अनिल की भांजी है। वहीं, शमित नामी कारोबारी श्याम भरतिया और शोभना भरतिया का बेटा है। दिलचस्प है कि धीरूभाई अंबानी की मौत के बाद यह पहला मौका होगा जब अंबानी परिवार में कोई शादी होने जा रही है।
वैसे तो यह शादी चेन्नई में होगी लेकिन मुकेश और नीता इस खुशी में एक पार्टी का आयोजन अपने घर एंटीलिया में कर रहे हैं। इससे पहले भी एंटीलिया में एक से बढ़कर एक पार्टियों का आयोजन किया गया है। भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी का यह 27 मंजिला आशियाना मुंबई के आल्टामाउंट रोड पर है। इस घर के बारे में पहले प्रकाशित हो चुकी रिपोर्टों के मुताबिक इसकी कीमत करीब 1 बिलियन डॉलर (लगभग 5500 अरब रुपए) है। इस घर का नाम एक प्राचीन द्वीप के नाम पर 'एंटीलिया' रखा गया है।
अंबानी के इस आशियाने में जाकर आने वाले लोग हैलीपेड, आलीशान लाइब्रेरी, स्नो रूम और इसकी भव्यता के बारे में बात करते हैं। घर के बारे में बात करते हुए नीता ने कहा, 'यह एक आधुनिक घर है जिसका दिल भारतीय है।' यूं तो एंटीलिया 27 मंजिल ऊंचा है लेकिन कई मंजिलों की ऊंचाई काफी ज्यादा है जिस कारण किसी 40 मंजिला इमारत के बराबर है। अंबानी परिवार के इस आशियाने में मल्टी स्टोरी गैराज, बॉलरूम, स्पा, थियेटर, गेस्ट सूट्स और कई टैरेस गार्डन हैं।
घर के बारे में नीता ने कहा, 'हमने अपना घर सबसे ऊपर बनाया है क्योंकि हमें सूरज की रोशनी चाहिए थी। आप इसे एक बगीचे के ऊपर बना घर भी कह सकते हैं।'
घर की अंदरूनी बनावट के बारे में नीता ने बताया कि इसका डिजाइन सूरज और कमल से प्रेरित है और इसे भारतीयो कारीगरों द्वारा तराशी गई दुर्लभ लकड़ी, मार्बल और हीरे मोती से सजाया गया है। भारतीय घरों की तरह है एंटीलिया में भी मंदिर है। नीता कहती हैं कि मंदिर को सही जगह पर स्थापिक करना बहुत जरूरी था।
70 फीट ऊंचे इस घर की कीमत करीब 55 अरब रुपये के आस-पास है। वहीं अगर सुविधाओं की बात करें तो, यहां पर परिवार के हर सदस्य के लिए अलग हेल्थ क्लब, 168 गाड़ियों के लिए 6 मंजिला गैरेज और थियेटर मौजूद है। एंटीला का अधिकतर फ्लोर पूरी तरह से कांच से बना हुआ है।
27 मंजिल के इस आलीशान घर में तीन हेलीपेड भी हैं। कई मंजिला इस घर में केवल 5 लोग ही रहते हैं। इसमें खुद मुकेश अंबानी, पत्नी नीता अंबानी और उनके 3 बच्चे रहते हैं। इस घर की देखरेख के लिए एक समय में करीब 600 से ज्यादा नौकर काम करते हैं।
आज हम आपको इसी एंटीलिया की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जहां कल यानी 5 जनवरी को एक भव्य पार्टी में दुनिया के दिग्गज सितारों, बॉलीवुड के दिग्गजों और एक से बढ़कर एक वीवीआईपी जुटेंगे। आगे की स्लाइड पर क्लिकर कर देखें तस्वीरें-
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)