फिनलैंड की जानी मानी मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया ने अपने सभी ग्राहकों को एक अनोखी सर्विस देने का फैसला किया है। दरअसल कंपनी ने अपने सभी नए हैंडसेट्स में 'मोबाइल मनी' एप्लीकेशन की सुविधा देने का ऐलान किया है।
इस एप्लीकेशन की मदद से आसानी से मोबाइल फोन के जरिए ‘मनी ट्रांजेक्शन’ किया जा सकेगा।
इस सिलसिले में नोकिया के महाप्रबंधक (मोबाइल पेमेंट) गेरी सिंह ने कहाहै कि मोबाइल मनी के जरिए बिलों का भुगतान, मनी ट्रांसफर, प्रीपेड सिम टॉपअप समेत कई अन्य सेवाओं का लुत्फ उठाया जा सकता है।
कंपनी ने अपने नये हैंडसेट एक्स1-01 में यह सुविधा उपलब्ध करा दी है। हालांकि इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए यह जरूरी है कि आपके मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर की तरफ से भी मोबाइल मनी की सुविधा दी जा रही हो। आपको बता दें कि फिलहाल भारती एयरटेल कई सर्किल्स में 'एयरटेल मनी' की सुविधा दे रही है। इसके तहत विभिन्न तरह के बिलों का भुगतान किया जा सकता है।
Related Articles:
नोकिया का यह शानदार म्यूजिक फोन अब भारत में भी
नोकिया का यह शानदार फोन अब सस्ता हो गया है
नोकिया ने डुएल सिम फोन बाज़ार में मारी बाजी
नोकिया के इस मोबाइल फोन ने मचा दी धूम
यह है नोकिया का सबसे बेहतरीन 3जी स्मार्टफोन
टाटा को पछाड़कर नोकिया बन गई नंबर वन
नोकिया के इस मोबाइल को मिला बेस्ट फोन का अवार्ड
नोकिया ने कर दिया धमाका लांच कर दिया शानदार डुएल सिम मोबाइल
वोडाफोन और नोकिया ने मिलकर शुरू कर दी है यह अनोखी सर्विस!
सामसुंग ने नोकिया को पछाड़ दिया