विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> On Pf Interest Rates Next Month!

पीएफ ब्याज दर पर विचार अगले माह!

बिजनेस ब्यूरो | Dec 20, 2012, 00:53AM IST
 
 


ईपीएफओ ने अपने सर्कुलर पर अमल को फिलहाल टाला


नई दिल्ली - कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की फैसले लेने वाली शीर्ष संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (सीबीटी) की बैठक 15 जनवरी को मुंबई में होगी। माना जा रहा है कि बैठक में 2012-13 के लिए भविष्य निधि (पीएफ) पर ब्याज दर पर विचार किया जाएगा। सीबीटी की बैठक की अध्यक्षता श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खडग़े करेंगे।


ईपीएफओ की ओर से जारी सर्कुलर में सीबीटी बैठक की तिथि के बारे में जानकारी दी गई है। इस बीच ईपीएफओ ने 30 नवंबर को जारी किए गए सर्कुलर के क्रियान्वयन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इस सर्कुलर में कहा गया था कि ईपीएफओ कर्मचारियों के वेतन से उनका योगदान काट कर पीएफ खाते में न जमा कराने वाली कंपनियों के खिलाफ प्रमाणित सूचना पर ही कार्रवाई कर सकेगा।


डिफॉल्टर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले संबंधित कर्मचारी की पहचान करने के अलावा उस कंपनी का आंकड़ा हासिल करना होगा जिसके पीएफ खाते में रकम नहीं जमा हुई है। भारतीय मजदूर संघ के महासचिव और सीबीटी सदस्य बी.एन.राय का कहना है कि सीबीटी की बैठक में सर्कुलर पर भी चर्चा की जा सकती है। (ब्यूरो)

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment