BIG NEWS:10 रुपये महंगा हो सकता है डीजल, एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी होगा बदलाव
Agency
| Dec 27, 2012, 16:46PM IST

नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रस्ताव को यदि स्वीकार कर लिया जाता है, तो 10 माह की अवधि में डीजल के दाम 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएंगे, जबकि मिट्टी के तेल के दामों में अगले दो साल में 10 रुपये लीटर का इजाफा होगा। डीजल, रसोई गैस सिलेंडर तथा केरोसिन की लागत से कम मूल्य पर बिक्री से तेल कंपनियों को हो रहे भारी नुकसान के मद्देनजर सरकार मूल्यवृद्धि का रास्ता तलाश रही है।







