विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Pictures Of Bajaj Cheapest Car RE-60

PICS: 1.35 लाख रुपये में बजाज की नई कार, 40 का देगी माइलेज, देखिए फीचर्स

1 of 38 Photos
अगर आप अब तक कार नहीं खरीद सके हैं। सस्ती कार पर सवार होना आपका सपना है और दुनिया की सबसे सस्ती कार नैनो आपको पसंद नहीं है तो आपके लिए एक खुशखबरी है। देश की दूसरी सबसे बड़ी बाइक कंपनी बजाज जल्द ही 1.50 से भी कम कीमत में एक सस्ती कार लॉन्च करने जा रही है।
 
आरई-60 नाम से लॉन्च होने वाली यह कार माइलेज से लेकर कई मामलों में नैनो और मारुति ऑल्टो 800 जैसी कई गाड़ियों को पछाड़ने का माद्दा रखती है। RE60 का अनुमानित दाम 125000 रुपये से 140000 रुपये के बीच होगा। कंपनी ने अनुसार 20 बीएचपी पावर वाली यह कार 40 किमी प्रति लीटर माइलेज देगी।
 
भारत की दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड (बीएएल) नए साल में टाटा नैनो के बाद दूसरी छोटी कार 3 जनवरी से बाज़ार में उतारने जा रही है। बजाज RE60 के नाम से आने वाली इस कार को कंपनी ने 2008 में ही लॉंन्च कर दिया था। अपने औरंगाबाद प्लांट को तैयार करने में कंपनी को काफी वक्त लगा। 
 
कंपनी ने यह कार भारत में ही अपनी फैक्ट्री में तैयार की है। बताया जा रहा है कि इस कार का इंजन पर्यावरण के अनुकूल है। अन्य कारों की तुलना में इस छोटी कार से प्रदूषण बहुत ही कम होगा। कहा जा रहा है कि इस कार से प्रति किमी 60 ग्राम कार्बन डाय ऑक्साइड का उत्सर्जन होगा।
 
कंपनी ने अनुसार 200 सीसी के इंजन 20 बीएचपी पावर वाली यह कार 40 किमी प्रति लीटर माइलेज देगी। डीटीएसआई-4 (डिजिटल ट्विन स्पार्क इग्निशन) इंजन को कूल रखेगा। इस कार की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा होगी और इसमें चार लोगों के बैठने की क्षमता होगी । कंपनी के अनुसार मौजूदा सबसे सस्ती कार टाटा नैनो (624 सीसी इंजन) में मिलने वाले माइलेज 25 किमी प्रति ली. की तुलना में बजाज RE60 के (200सीसी इंजन) में 40 किमी प्रति ली. का माइलेज मिलेगा।
 
नई दिल्ली में शुरू हो रहे ऑटो एक्सपो 2013 में 3 जनवरी को यह लोगों के सामने होगी। हाल ही में कंपनी ने यह खुलासा किया। 'हमारा बजाज' के स्लोगन के साथ बजाज ऑटोमोबाइल ने स्कूटर से सफर शुरू किया, फिर ऑटो रिक्शा निकाल कर कंपनी आम भारतीयों के दिलों में छा गई।
 
सीटी100, बजाज-पल्सर और डिस्कवरी जैसी शानदार बाइक ने दूसरी मोटरसाइकिल कंपनियों की गाड़ियों की हवा निकाल दी थी। अब बजाज छोटी कार के साथ ऑटोमोबाइल बाजार में नया कदम रखने जा रही है।
 
बजाज RE60 चलते वक्त मिलने वाली टर्निंग में 3.5 मीटर में तुरंत टर्न हो जाएगी। इस कार की लंबाई 2752 मिमी, चौड़ाई-1312 मिमी और ऊंचाई 1650 मिमी होगी। कार में सीटों का अरेंजमेंट 2+2+3 के हिसाब से है। कार में दरवाज़ा, सीट-बेल्ट और कार रूफ में हार्ड-टॉप टेक्नीक का इस्तेमाल होगा। ऑटो-रिक्शा की तरह इसकी रूफ को कभी भी खोला जा सकता है।
 
बजाज RE 60  में फ्यूल टैंक की क्षमता 35 लीटर होगी। इसका वजन 400 किलो होगा। इस गाड़ी को बजाज ऑटो ने अपने औरंगाबाद प्लांट में तैयार किया है। इसी प्लांट मे बजाज ऑटो भी तैयार करती है। बजाज RE 60 सीएनजी मॉडल में आगे उपलब्ध होगी । बजाज ने इस कार का बहुत सुंदर डिजाइन किया है। पहिए एलाइविल स्टाइल की है। डैशबोर्ड के बीच में स्पीडोमीटर क्लस्टर और ऑटो रिक्शा की तरह इसमें फेयर मीटर भी लगा होगा। डिग्गी में लगभग 44 लीटर स्पेस सीट के नीचे लगभग 95 लीटर स्पेस के साथ इसमें सामान को रखकर कहीं भी ले जाया जा सकता है।
 
इस कम लागत वाली कार को टाटा नैनो के लिए एक चुनौती के रूप में माना जा रहा है, क्योंकि अभी तक टाटा नैनो ही सबसे कम लागत वाली कार थी। कंपनी ने इसे कमर्शियल पैसेंजर कार के रूप में टाटा नैनो से बेहतर बता रही है। कंपनी इसे भारत के बाहर अन्य एशियाई देशों में इसे बिक्री के लिए निर्यात करने की तैयारी में भी है।
 
बजाज RE60 की खास खूबियां-
 
                           अधिकतम स्पीड- 70 किमी/प्रति घंटा
                           टर्निंग सर्कल - 3.5 मीटर
                           लंबाई- 2752  मिमी
                           चौड़ाई- 1312 मिमी
                           ऊंचाई - 1650 मिमी
                           बैठने की क्षमता - 4
                           माइलेज-40 किमी/प्रति लीटर
 
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें 1.50 लाख से कम कीमत वाली इस कार का कैसा है लुक।

 


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment