विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Expert Comments >> मिड कैप सीमेंट शेयरों में अच्छा रिटर्न संभव

मिड कैप सीमेंट शेयरों में अच्छा रिटर्न संभव

बिजनेस भास्कर मुंबई | Dec 27, 2012, 00:39AM IST
 
 


जनवरी से सीमेंट की मांग बढऩे का मिलेगा फायदा

शेयर बाजार में बेहतरी का नतीजा अब कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में मिलता दिख रहा है। विश्लेषकों की माने तो इस समय सीमेंट एक ऐसा सेक्टर है, जहां निवेशकों को 48 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए इस सेक्टर के चुनिंदा, खासकर मिड कैप शेयरों में निवेश करना उचित होगा।


निर्मल बंग सिक्युरिटीज के सीमेंट सेक्टर रिसर्च एनालिस्ट अमित श्रीवास्तव कहते हैं कि सीमेंट की मांग और आपूर्ति का अंतर अब कम होने लगा है। सीमेंट की मांग बढ़ रही है और इस कारण कीमतें बढ़ी हैं। साथ ही, कंपनियां भी अपनी क्षमता में विस्तार कर रही हैं। श्रीवास्तव के मुताबिक, मिड कैप सीमेंट कंपनियों को इस स्थिति का अधिक फायदा मिलेगा और इन कंपनियों में निवेश करना बेहतर साबित हो सकता है।


श्रीवास्तव कहते हैं कि सीमेंट सेक्टर में इस समय जेके सीमेंट, जेके लक्ष्मी सीमेंट, ओरिएंट पेपर, हिडलबर्ग सीमेंट और सागर सीमेंट ऐसे स्टॉक हैं, जो आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मानसून के सीजन में सीमेंट की कीमतों में कुछ क्षेत्रों में 15 से 45 रुपये प्रति बोरी तक की कमी आई थी, लेकिन अब कीमतों में रिकवरी हो रही हैं।


चौथी तिमाही से सीमेंट की मांग भी बढऩे लगेगी, जिससे इस सेक्टर की आय बढऩे के संकेत हैं।
अगले कुछ महीनों में जेके सीमेंट का शेयर 34 फीसदी बढ़कर 480 रुपये, जेके लक्ष्मी सीमेंट का शेयर 37 फीसदी बढ़कर 214 रुपये, ओरिएंट पेपर का शेयर 41 फीसदी बढ़कर 110 रुपये, हिडलबर्ग का शेयर 17 फीसदी बढ़कर 66 रुपये और सागर सीमेंट का शेयर 48 फीसदी बढ़कर 345 रुपये तक जा सकता है।


श्रीवास्तव के मुताबिक, यह सीमेंट कंपनियां भविष्य में मांग के अनुरूप अपनी क्षमता में भी विस्तार करेंगी, जिससे इनके वॉल्यूम और शेयरों की कीमतों में अच्छी तेजी देखी जा सकती है। चौथी तिमाही के बाद इन सीमेंट कंपनियों के शेयरों में अच्छा-खासा सुधार दिखेगा। वे कहते हैं कि हाल के दिनों में इन सीमेंट कंपनियों के शेयरों की कीमतों में काफी गिरावट देखी गई थी, पर अब धीरे-धीरे शेयरों के भाव बढ़ रहे हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment