विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Kismein Munafa Kismien Ghata >> Procurement Of Rice Increased By 5% To 160 Million Tonnes

चावल की सरकारी खरीद 5% बढ़कर 160 लाख टन

बिजनेस ब्यूरो | Dec 29, 2012, 01:31AM IST
 
 


पिछले अक्टूबर से चालू मार्केटिंग वर्ष 2012-13 के दौरान अब तक चावल की खरीद 160.5 लाख टन तक पहुंच गई। यह खरीद पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 5 फीसदी ज्यादा है। पिछले खरीफ सीजन में शुरूआती मानसून कमजोर रहने से चावल की पैदावार घटने के अनुमान के बावजूद सरकारी खरीद ज्यादा हुई है।


खाद्यान्न की खरीद और वितरण की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने पिछले सीजन में समान अवधि के दौरान 153.6 लाख टन चावल की खरीद की थी। इस साल चावल का उत्पादन घटकर 855.9 लाख टन रहने का अनुमान है जबकि पिछले खरीफ सीजन में 915.3 लाख टन उत्पादन रहा था।


पंजाब में सबसे ज्यादा खरीद हुई है। वहां इस साल 85.4 लाख टन चावल की खरीद हो चुकी है जबकि पिछले साल समान अवधि में 76.6 लाख टन खरीद हुई थी। दूसरे नंबर पर रहे हरियाणा में 25.7 लाख टन खरीद हुई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 17.4 लाख टन और आंध्र प्रदेश में 13.9 लाख टन चावल की सरकारी खरीद हुई है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment