विज्ञापन
 
Home >> Auto-Gadget >> Auto >> Reviews >> Quite Powerful Car Diesel Engine Anup Singh, Raipur

कार का डीजल इंजन काफी पावरफुल अनूप सिंह, रायपुर

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Dec 29, 2012, 00:23AM IST
 
 


कार का डीजल इंजन काफी पावरफुल अनूप सिंह, रायपुर


ड्राइविंग : इस कार में सबसे बड़ी खासियत इसका ड्राइविंग कंफर्ट है। सिटिंग पोजीशन काफी अच्छी है, इससे सड़क पर काफी अच्छा कंट्रोल मिलता है। पिछले एक सप्ताह में कार चलाने का काफी अच्छा अनुभव मिला है।


डिजाइन : डैश बोर्ड पर इंस्ट्रूमेंटल पैनल को काफी बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है। कार की ऊंचाई भी काफी बेहतर है। कार के इंटीरियर में बहुत सी खूबियां प्रदान की गई हैं, जो कि लांग ड्राइव और सिटी राइड के लिए काफी बेहतर है।


पावर : मैं अभी लांग ड्राइव पर नहीं लेकर गया हूं, इसलिए माइलेज और दूसरी बारीकियों को ठीक से नहीं परख सका हूं। लेकिन फिर भी कार का डीजल इंजन काफी पावरफुल है।


हैंडलिंग : अभी तक मैंने इससे जितनी सिटी राइड की है। उसमें कार की हैंडलिंग बढिय़ा महसूस हुई है। व्यस्त ट्रैफिक में लेकर चलने में कोई खास मुश्किल नहीं हुई। कार का एबीएस सिस्टम काफी रिस्पोंसिव है। कार का एक्सटीरियर सोबर होने के साथ ही काफी स्पोर्टी है।


इंटीरियर सुरुचिपूर्ण और बेहद आकर्षक अब्दुल कादिर, भोपाल
ड्राइविंग : शेवरले की युवा को चलाना एक नया अनुभव है। इसकी आरामदेह ड्राइविंग सीट से आगे का व्यू बेहद स्पष्ट होता है। सीट पर बैठकर इसके आगे के टायरों का मूवमेंट साफ दिखा जा सकता है।


इंटीरियर : इंटीरियर बेहद आकर्षक और आंखों को अच्छा लगने वाले रंग में दिया गया है। सीट का फैब्रिक हो या डैश बोर्ड की डिजाइन, सभी इंटीरियर में चार चांद लगाते हैं। गाड़ी में अंदर बैठने का अनुभव भी काफी सुखद होता है।


सस्पेंशन : गाड़ी में एयर सस्पेंशन लगाया गया है, जिसके कारण चलाना बेहद आरामदेह होता है। सड़कों के छोटे-छोटे गड्ढों का अहसास ही नहीं होता है। सस्पेंशन के मामले में यह कई छोटी कारों से बेहतर है।


माइलेज : कंपनी इसका माइलेज 20 किलोमीटर प्रति लीटर बताती है किंतु शहर में चलाने पर यह 18-19 का माइलेज दे रही है। कंपनी जिस कीमत पर कार दे रही है उसकी वसूली पूरी तरह हो रही है। इस बारे में कहा जा सकता है कि यह वैल्यू फॉर मनी है।


'युवा' का फील देती है यह कार योगेश कुमार, लुधियाना
ड्राइविंग : इसकी ड्राइविंग इतनी स्मूथ है कि ऐसे लगता है जैसे गाड़ी सड़क पर नहीं पानी पर चल रही हो। अन्य डीजल गाडिय़ों की तुलना में इसमें खासियत यह है कि इसे रोज सुबह-सुबह स्टार्ट करने की जरूरत नहीं। इंजन हीट नहीं करना होता, सीधे स्टार्ट करो और चलो।


कंफर्ट : इसमें आगे और पीछे दोनों जगह लेग स्पेस बहुत अच्छा है। लंबा आदमी भी आराम से इसमें लंबी दूरी का सफर बिना किसी परेशानी के कर सकता है। पीछे सामान रखने के लिए डिकी भी बहुत स्पेशियस है।


इंटीरियर : कार का इंटीरियर बहुत अच्छा है। यह किसी लक्जरी कार से कम नहीं। डैश बोर्ड, गियर हैंडल, स्विच, स्पीडोमीटर आदि सब कुछ बहुत हाईटेक हैं। यह कार अपने नाम के अनुसार युवा होने का फील भी देती है।


एक्सटीरियर : कार का बाहरी लुक बहुत खूबसूरत और आकर्षक है। कहीं से देखने में यह छोटी कार का आभास नहीं देती। दूर से तो यह अन्य सेडान कार की तरह ही दिखाई पड़ती है। इसी वजह से मैंने इसे खरीदने का फैसला लिया।


एलॉय व्हील स्टील के होते तो : सेल युवा बहुत ही बेहतरीन कार है। इसके यदि एलॉय व्हील स्टील में होते तो कार का लुक और बेहतर हो जाता। मैंने बाहर से इसमें ब्लैक के बजाय स्टील एलॉय व्हील लगवाए हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment