दांतो तले उंगली दबा लेंगे आप इन 'रेलवे स्टेशनों' को देखकर

इन रेलवे स्टेशनों को देखकर आप वाकई में हैरत में पड़ जाएंगे क्योंकि इनका डिजाइन और सुंदरता इन्हे दूसरे स्टेशनों से अलग करती है। यह स्टेशन दुनिया के अलग अलग हिस्सों में बने हैं इनमें सबसे पहला है
हॉपथनहॉफ (जर्मनी)—यह जर्मनी की राजधानी बर्लिन का सेट्रल रेलवे स्टेशन है यह दुनिया का सबसे बड़ा और सुंदर रेलवे स्टेशन है यह यूरोप का सबसे बड़ा टू लेवल रेलवे स्टेशन है इस स्टेशन पर चौदह प्लेटफार्म और 80 रिटेल स्टोर हैं।
कुआलालंपुर रेलवे स्टेशन (मलेशिया)—मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर का रेलवे स्टेशन 1917 में इस रेलवे स्टेशन का काम खत्म हुआ था। इस स्टेशन की ऊंची मीनारें इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं यह मलेशियाई रेलवे का सैंट्रल प्वाइंट है। इसका डिजाइन ब्रिटिश आर्किटेक्ट एबी हबोक ने किया था।
नोर्डपार्क केबल रेलवे (ऑस्ट्रिया)- नोर्डपार्क केबल रेलवे में चार नए स्टेशन और बने हैं यह ऑस्ट्रिया में है 2005 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने इसके डिजाइन के लिए इसे गोल्ड मेडल दिया था।
गेयर डी स्ट्रेसबोर्ग (फ्रांस)- इसका डिजाइन बर्लिन के आर्किटेक्टर जोन जैकबस्थल ने 1883 में किया था। फ्रांस में बने इस रेलवे स्टेशन को 2007
में फिर से रेनोवेट किया गया था। गुंबद और मुख्य बिल्डिंग के बीच 25 मीटर का फासला इसका एक मुख्य आकर्षण है।
कंजावा स्टेशन (जापान)- यह स्टेशन भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है स्टेशन का मुख्या दरवाजा 14 ऊंचा है और पूर्व से पश्चिम तक इसकी दीवार में 3000 हजार शीशे के बड़े टुकड़े लगे हैं।
Related Articles:
रेलवे भी एयर इंडिया की तरह तबाही की राह पर?
रेल बजट से ट्रैक से उतरे रेलवे शेयर, बढ़त पर बंद हुए बाजार
भारत में बन रहा है दुनिया का सबसे बडा़ रेलवे ब्रिज
जानिए भारतीय रेलवे की कुछ हैरान कर देने वाली बातें
रेलवे मुफ्त में देगा अपने यात्रियों को ये खास सुविधा
ये है भारतीय रेलवे की अनजानी कड़वी सच्चाई!
रेलवे को रिपोर्ट की नहीं रिफॉर्म की जरूरत
रेलवे में सफर करने वाले इस खबर को जरूर पढ़ें, वरना...
रेलवे के लिए चाहिए एक लाख करोड़
रेलयात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा..रेलवे ने की शुरुआत!
रेलवे ने दिया यात्रियों को शानदार तोहफा
रेलवे के खिलाफ सीसीआई पहुंचे निजी कंटेनर ट्रेन ऑपरेटर








