रेल मंत्रालय ने ट्रेनों में आरक्षण के लिए अपने सार्वजनिक उपक्रमों और आईआरसीटीसी द्वारा भेजे जाने वाले एसएमएस को भी उसी तरह प्रामाणिक मानने की स्वीकृति दे दी है जैसा कि इलेक्ट्रानिक आरक्षण स्लिप (ईआरएस) को माना जाता है।
रेलवे के अनुसार, आईआरसीटीसी द्वारा भेजे जाने वाले एसएमएस में रेलवे टिकट की पूरी जानकारी जैसे पीएनआर, ट्रेन नंबर, यात्रा की तिथि, श्रेणी, यात्रियों के नाम और संख्या, कोच, सीट नंबर और भुगतान किए गए किराए आदि का उल्लेख होगा। इसमें इंटरनेट से बुक कराए गए टिकटों के संबंध में भेजे गए एसएमएस मुख्य रूप से शामिल किए जाएंगे।
शिकायत हो तो करें एसएमएस
रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसएमएस सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के जरिए व्यक्ति रेल संबंधी कोई भी शिकायत और सुझाव एसएमएस के जरिए रेलवे प्रशासन तक पहुंचा सकता है।
इससे यात्री रेलवे की टिकट खिड़की से लेकर यात्रा करने व स्टेशन पर हुई किसी भी असुविधा की शिकायत को तुरंत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा वे रेलवे की व्यवस्था के सुधार में अपने सुझाव भी भेज सकते हैं।
इस प्रकार करें शिकायत
मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर IRCOMP लिखकर स्पेस दें, अपनी शिकायत/सुझाव टाइप कर 57886 पर एसएमएस भेजें। एसएमएस करने के पश्चात शिकायत/सुझाव का रजिस्ट्रेशन नंबर मोबाइल फोन पर तुरंत मैसेज के जरिए ही प्राप्त होगा।
Related Articles:
जुकरबर्ग की दौलत से भारत भर में बिछ सकता है मेट्रो ट्रेन का जाल!
रेलवे के खिलाफ सीसीआई पहुंचे निजी कंटेनर ट्रेन ऑपरेटर
देश में हाईस्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी..यहां चलेगी पहली ट्रेन
खुशखबरी, इस ट्रेन में आपको भी मिलेगी यह बेहद खास सर्विस बिल्कुल फ्री
पैलेस ऑन व्हील्स नहीं, यह है भारत की सबसे महंगी ट्रेन
हाई-स्पीड ट्रेन की समीक्षा करेगा भारत-जापान समूह
अब ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए आ गई खुशखबरी
इस ट्रेन ने दुनिया में बढ़ाई भारत की शान
अब ट्रेन से यात्रा करने वालों को होगा बड़ा फायदा
हैरतअंगेज: आ गई 500 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन
यह ट्रेन है दुनिया का चलता फिरता अजूबा
देश में दौड़ेगी 300 किलोमीटर की तूफानी रफ्तार से ट्रेन
इस ट्रेन के लिए रेलवे ने शुरू की यह खास सेवा
अब अपने मोबाइल पर देखिए अपनी ट्रेन
इस ट्रेन की हर सीट पर मिलेगा मुफ्त टीवी का मजा