विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Company News >> Railways New Service

रेलवे मुफ्त में देगा अपने यात्रियों को ये खास सुविधा

Dainikbhaskar.com | Mar 10, 2012, 07:37AM IST
 
 

रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए एक और नई सुविधा चालू कर दी है। इस सुविधा के तहत यात्री अपने लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन में वाईफाई की मदद से स्टेशन पर ही मुफ्त में इंटरनेट चला सकेंगे। हालांकि अभी ये सुविधा केवल भारतीय रेलवे ने बेंगलुरु डिवीजन में ही शुरू की है।

दिलचस्प है कि इस मुफ्त सेवा की मदद से यात्री बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के वीडियो, गेम, वॉलपेपर और रेलवे से संबंधित जानकारियों को आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए बस आपको अपने मोबाइल फोन का ब्लूटूथ ऑन कर इंटरनेट कनेक्ट करना होगा।

रेल यात्रियों को स्टेशन पर इस सुविधा का लाभ लेने के लिए रेलवे द्वारा दिये गये नंबर पर एक मैसेज करना होगा। इस मैसेज के जवाब में रेलवे की ओर से इंटरनेट यूज करने के लिए पासवर्ड दिया जाएगा। इसकी मदद से इंटरनेट चलाया जाएगा।

गौरतलब है कि बेंगलुरु रेल डिवीजन ने रेलटेल और टेलीब्रम्हा के साथ मिलकर ये सेवा चालू की है। भारतीय रेलवे के इतिहास में बेंगलुरु इस सेवा को चालू करने वाला पहला स्टेशन है।




Related Articles:

रेलवे में सफर करने वाले इस खबर को जरूर पढ़ें, वरना...
रेलवे के लिए चाहिए एक लाख करोड़
रेलयात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा..रेलवे ने की शुरुआत!
रेलवे ने दिया यात्रियों को शानदार तोहफा
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment