रंगीले उद्योगपति की इमेज वाले नामी भारतीय कारोबारी विजय माल्या आज 57 साल के हो गए हैं। अपने सटीक फैसले चलते किंग ऑफ गुड टाइम्स कहलाने वाले माल्या को खुद के फैसलों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। इसी भरोसे को जीते हुए माल्या अपनी जिंदगी के 57 साल की उम्र की दहलीज पार कर ली। इस 57 साल में लिकर किंग माल्या ने अपनी जिंदगी और कंपनी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनका सामना किया है और किंग ऑफ गुड टाइम्स की उपाधि हासिल की है।
18 दिसंबर 1955 को पैदा हुए माल्या को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। किंग ऑफ गुड टाइम्स की उपाधि पा चुके लिकर किंग माल्या वर्तमान में यूबी ग्रुप के चेयरमैन हैं। कोलकाता में पैदा हुए माल्या के पिता विठ्ठल माल्या भी देश के जाने-माने कारोबारी थे। वहीं, उनकी माता का नाम ललिता रमईया था।
माल्या की 57 साल की जिंदगी में कई ऐसी बातें हैं जिससे आम आदमी पूरी तरह से अंजान है। फिर चाहे वो उनके जिंदगी की पहली तनख्वाह हो, उनका फेवरेट फूड हो, उनका फेवरेट कलर हो, उनका सपना हो या फिर उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें हों, आज हम माल्या की जिंदगी की इन्हीं अनसुनी कहानियों पर एक फोटो फीचर दे रहे हैं। आगे की स्लाइड पर क्लिक कर पढ़ें इन अनसुनी कहानियों को।
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)