विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Rare Facts About Ratan Tata

PICS: टाटा ने किया जिससे प्यार, मुंबई में अब भी होती है उससे आंखें चार!

dainikbhaskar.com | Dec 27, 2012, 00:03AM IST
 
 

1991 में टाटा समूह के चेयरमैन का पद संभालने वाले रतन टाटा ने तब से लेकर अब तक अपनी कंपनी को बुलंदियों पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बतौर चेयरमैन पिछले 21 साल में टाटा ने अपनी कंपनी को दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। टाटा के रिटायरमेंट से ठीक पहले अब उनका ग्रुप 4.75 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रुप बन गया है। 
 
28 दिसंबर 1937 को मुंबई में पैदा हुए भारतीय कारोबारी रतन नवल टाटा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। कारोबारी आसमान में ध्रुव तारे की तरह चमकने वाले इस शख्स ने टाटा समूह को उन ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है, जहां से पूरी दुनिया छोटी लगती है। नमक से लेकर प्लेन तक सब कुछ टाटा समूह के कारोबारी आसमान में मौजूद हैं।
 
टाटा संस से जुड़ी अधिकतर कंपनियों के प्रमुख रतन टाटा का कारोबारी दुनिया में बाकियों की तुलना में एक अलग नाम है। खानदानी दौलतमंद टाटा इंडिया के सबसे इंडिया के सबसे ताकतवर सीईओ की लिस्ट में नंबर वन पोजिशन पर हैं। 
 
वह लगातार चौथे साल पहले नंबर पर बने हुए हैं। इस लिस्ट में शायद रतन टाटा का यह आखिरी साल है। वह 2012 के आखिर में रिटायर हो रहे हैं। टाटा ने 1991 में टाटा समूह के चेयरमैन के रूप में पद संभाला। तब से अब तक टाटा की कंपनियों ने कई नए मुकाम बनाए।
 
इन मुकामों के बीच समय-समय पर यह सवाल उठते रहे कि क्या रतन टाटा शादीशुदा हैं? क्या उनकी पत्नी भी है? इसके जवाब के रूप में कई तरह की रिपोर्ट और दावे भी पेश किए गए। इन दावों में यहां तक कहा गया कि रतन टाटा की पत्नी अमेरिका में रहती हैं। लेकिन अंत में इन सवालों और दावों को खामोशी देने का काम खुद रतन टाटा ने ही एक इंटरव्यू में दिया। 
 
एक अमेरिकी टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में टाटा ने सवालों के जवाब देने के साथ-साथ कई राज खोले। शादी के सवाल को लेकर उनके मुताबिक सच यह है कि उनकी शादी नहीं हुई है। हालांकि, यह जवाब देते-देते उन्होंने अपने प्यार और अफेयर से जुड़े राज जरूर खोले।
 
रतन टाटा ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 4 बार प्यार किया और यह प्यार इतना ज्यादा सीरियस था कि शादी तक बात आ पहुंची थी। हालांकि, हर बार अंत में शादी नहीं हो सकी। प्यार की इन 4 कहानियों में सबसे ज्यादा सीरियस लव 1960 के दौरान टाटा के अमेरिका में रहने से जुड़ी है।
 
इंटरव्यू में इसके अलावा भी टाटा ने अपने कारोबार को लेकर चर्चा की थी। यह पूछे जाने पर कि जिनसे उन्हें प्यार हुआ था उनमें से कोई क्या अभी भी उनसे मिलता है तो उन्होंने हां में जवाब दिया, लेकिन इस मामले में आगे बताने से इनकार कर दिया था। हालांकि, टाटा ने जब यह पूछा गया कि क्या वो लड़की अभी भी इस शहर में है तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया।
 
आगे की स्लाइडों पर क्लिक कर जाने सरल स्वभाव के कारोबारी रतन टाटा की जिंदगी के अहम पलों की तस्वीरों के साथ जानें टाटा से जुड़े अहम फैक्ट-
 
 
फोटो कैप्शन- एक बुक लॉन्चिंग के दौरान रतन टाटा और शोभा डे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment