दुनिया में भारतीय कंपनियों के चेयरमैन और सीईओ की अलग पहचान है। अपनी कंपनियों को शीर्ष तक पहुंचाने वाले इनकी निजी ज़िंदगी भी किसी जन्नत से कम नहीं होती है। करोड़ों की तनख़्वाह, महल की तरह दिखने वाले शानदार घर और हमेशा ख़बरों में रहने वाले उनकी विलासिता के किस्से सभी कुछ ख़ास हैं, लेकिन देश के गिने-चुने इन जीनियस चेयरमैन की सवारी के शौक़ भी निराले हैं किसी को करोड़ों की कारें पसंद हैं तो कोई अपनी सादी जिंदगी जीता है और उसी तरह उसकी गाड़ी भी एकदम साधारण सी है। टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा के कारों का शौक भी कुछ ऐसा ही है।
28 दिसंबर को रिटायर हो रहे रतन के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी और आलीशान कारों का पोर्टफोलियो है। टाटा जब भी लंबी ड्राईव में बाहर निकलते हैं तो उन्हें कार के साथ फोटो शूट कराना बेहद पसंद है। वह बहुत ही साधारण ड्रेसप में फोटो खिंचवा लेते हैं।
बाहर जाते वक्त अगर उन्हें किसी की नैनो मिल जाती है तो वो उसके साथ फोटो खिंचवाना कभी नहीं भूलते हैं। उनकी कार की स्टेयरिंग की डिजाइन इस तरह है जिसमें उंगली की मदद से मोबाइल कैमरे से मरीन ड्राईव की फोटो आसानी से खींची जा सकती है।
कार ड्राइविंग के शौकीन टाटा समय-समय पर अपनी अलग-अलग महंगी कारों में बैठे दिखते हैं। 28 दिसंबर को 75 साल के हो रहे टाटा के पास कौन-कौन सी आलीशान लग्जरी कारें हैं और दुनिया की नामी कंपनियों के सीईओ और टॉप दौलतमंद कारोबारी किस कार में फर्राटा भरते हैं, ये जानने के लिए आगे की स्लाइडों पर क्लिक करें।
फोटो क्रेडिट- कार इंडिया