विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Rates Is Likely To Decline In January Inc

जनवरी में दरें घटने की उम्मीद कर रहा है उद्योग जगत

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Dec 19, 2012, 02:06AM IST
 
 


उद्योग जगत को उम्मीद है कि जनवरी-मार्च 2013 के दौरान नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। हालांकि, उनका यह भी मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक को अगले साल का इंतजार नहीं करना चाहिए और उद्योगों को प्रोत्साहन देने वाले कदम उठाने चाहिए। उद्योग संगठन सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आरबीआई अगली तिमाही समीक्षा का इंतजार नहीं करेगा।


रिजर्व बैंक को उद्योग जगत की परेशानियों को पहले ही पहचानना होगा और इसके प्रति कदम उठाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उद्योग जगत को आरबीआई से कुछ राहत की आशा है और निचली ब्याज दर पर पूंजी की उपलब्धता इसमें मददगार साबित हो सकती है।


वहीं, एसोचैम के प्रेसिडेंट राजकुमार धूत ने आरबीआई के कदम को सख्त बताते हुए कहा कि हम आरबीआई से एक बार फिर कुछ राहत की आशा कर रहे थे, लेकिन यहां कारोबारी संभावनाओं के विपरीत कदम उठाए गए हैं। फिक्की ने कहा कि मुद्रास्फीति के आंकड़े नीचे आ रहे हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था अब भी दिक्कतों का सामना कर रही है।


ऐसे में उद्योग जगत निवेश और विकास के लिए तरस रहा है। कम ब्याज दरें उम्मीदों को राहत देंगी, जोकि सकारात्मक कदम की एक शुरुआत मानी जा सकती है।  इसके अलावा, अर्थशास्त्रियों ने कहा कि रिजर्व बैंक का कदम उम्मीदों के अनुरूप है। जनवरी में आरबीआई की ओर से रेपो रेट में 0.25 फीसदी और मार्च में 0.25 फीसदी की कटौती देखी जा सकती है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment