विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> RBI UNCHANGED CRR & REPO RATE IN MONETARY POLICY

आरबीआई की मौद्रिक नीति जारी, नहीं सस्ता हुआ होम-कार लोन

dainikbhaskar.com | Dec 18, 2012, 11:27AM IST
 
 

देश के केंद्रीय भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को नई मौद्रिक नीति का ऐलान कर दिया। नई मौद्रिक नीति में सीआरआर और रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, विशेषज्ञों द्वारा पहले से ही माना जा रहा था कि आरबीआई द्वारा ब्याज दर में कटौती जनवरी में ही संभव है।

दिलचस्प है कि रिजर्व बैंक द्वारा सभी प्रमुख दरों में बदलाव न करने से बाजार और निवेशकों में निराशा का माहौल है। अगर आरबीआई सीआरआर और रेपो रेट को कम कर देता तो बैंको की ओर से होम लोन और कार लोन की ब्याज दरों में कटौती की संभावना थी।

बाजार के विशेषज्ञों ने आरबीआई की नई मौद्रिक नीति को लेकर कहा है कि मुद्रास्फीति में गिरावट के रुझान से रिजर्व बैंक की दरों में कटौती किए जाने की उम्मीद बढ़ी थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment