विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Bullion >> सोने व चांदी पर आयात शुल्क घटाया जाए: उद्योग

सोने व चांदी पर आयात शुल्क घटाया जाए: उद्योग

बिजनेस ब्यूरो | Dec 20, 2012, 03:06AM IST
 
 


पचास फीसदी कटौती करके सोने पर 2 फीसदी व चांदी पर 3 फीसदी ड्यूटी लगाने की मांग

ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी फेडरेशन ने सरकार से अनुरोध किया है कि सोने व चांदी पर आयात शुल्क घटाया जाए। उद्योग को राहत देने और इन कीमती धातुओं की तस्करी रोकने के लिए आयात शुल्क घटाना जरूरी है।


फेडरेशन ने सोने व चांदी पर देय आयात शुल्क घटाकर 50 फीसदी करने की मांग की है। सोने पर आयात शुल्क 4 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी करने और चांदी पर 6 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी करने की मांग की गई है। फेडरेशन के चेयरमैन बछराज बामलवा ने यहां कहा कि सरकार को जेम्स एंड ज्वैलरी उद्योग के प्रति नकारात्मक रुख बदलना चाहिए। यह उद्योग बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देता है और स्वरोजगार के भी अवसर प्रदान करता है।


उन्होंने कहा कि पिछले बजट में सोने व चांदी पर आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी की गई थी। इससे सोने व चांदी की तस्करी बढ़ गई है। तस्करी बढऩे से उद्योग गलत हाथों में जा सकता है और इससे अर्थव्यवस्था में असंतुलन भी पैदा होगा।


उन्होंने कहा कि आज उद्योग के समक्ष सबसे बड़ी दिक्कत सरकार की नकारात्मक सोच है। सरकार दुर्भावना से प्रेरित होकर उद्योग को बढ़ते व्यापार घाटे के लिए जिम्मेदार मानती है। उद्योग इस छवि को बदलने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment