सिर्फ 16 रुपये देकर करें फेसबुक का अनलिमिटेड यूज
dainikbhaskar.com
| Dec 25, 2012, 12:44PM IST

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 90 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स वाली यह साइट दुनिया के कई देशों में सोशल नेटवर्किग प्लेटफॉम मुहैया करा रही है। भारत में भी फेसबुक से करोड़ों यूजर्स जुड़े हुए हैं। इनमें से ज्यादातर लोग मोबाइल पर फेसबुक का यूज करते हैं। मोबाइल और फेसबुक के इसी गणित को भुनाने के लिए टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन ने एक नई स्कीम लॉन्च की है।
फेसबुक यूजर्स के लिए शुरू की गई इस स्कीम में केवल 16 रुपये के स्पेशल रिचार्ज से महीने भर फेसबुक मैसेंजर ऐप पर अनलिमिटेड फेसबुक यूज किया जा सकेगा। हालांकि, यह ऑफर केवल रिलायंस जीएसएम यूजर्स के लिए ही है। 30 दिन की वैलिडिटी वाले यह ऑफर 31वें दिन अपने आप रिन्यू हो जाएगा और 16 रुपये आपके अकाउंट से कट जाएंगे। वहीं, अगर आप इस प्लान को ऑटो रिन्यू नहीं करना चाहते हैं तो आपको इसे 30 दिन पूरे होने से पहले अनसब्सक्राइब करना होगा।
फेसबुक मैसेंजर ऐप को एंड्रायड, ब्लैकबेरी और आईओएस यूजर्स अपने ऐप डाउनलोडिंग प्लेटफॉर्म पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। दिलचस्प है कि फेसबुक मैसेंजर ऐप अभी टॉप फ्री एंड्रायड ऐप की लिस्ट में 5वें नंबर है। कंपनी ने इस ऐप को खास तौर पर मोबाइल पर फेसबुक यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए बनाया है। इससे पहले भी कंपनी ने कई प्लेटफॉर्म पर कंपनियो के साथ मिलकर मोबाइल एफबी यूजर्स को बढ़ाने के लिए कई स्कीम लॉन्च की हैं। आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें इस स्कीम के बारे में।









