नई दिल्ली: टूजी स्पेक्ट्रम रद्द होने के बाद इसका सबसे बड़ा फायदा इस क्षेत्र की सबसे बड़ी खिलाड़ी भारती एयरटेल और मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को हो सकता है। सरकार टूजी लाइसेंस के लिए दोबारा से बोली लगाने के लिए कंपनियों को आमंत्रित करेगी ऐसे में मुकेश अंबानी की कंपनी को इस क्षेत्र में उतरने का मौका मिल सकता है। मुकेश अंबानी इस नीलामी के जरिए टूजी के साथ-साथ 4जी टेक्नोलॉजी के लिए भी बोली लगा सकते हैं।
वहीं भारती एयरटेल को 2014 में अपना लाइसेंस रिन्यू करवाना है और इस बोली के जरिए वो नया स्पेक्ट्रम हासिल कर सकता है। जानकारों के मुताबिक इस बार ट्राई नीलामी प्रक्रिया को थोड़ा लचीला बना सकती है जिससे ज्यादा से ज्यादा कंपनियां इसमें हिस्सा ले सके। आपको बता दें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने टूजी स्पेक्ट्रम नीलामी के तहत दिए 122 लाइसेंस को रद्द कर दिया था। जिससे बाद अब इनकी दोबारा नीलामी की जाएगी।
Related Articles:
एयरटेल ग्राहकों को मिलने जा रही है यह अनोखी सुविधा
भारती एयरटेल को आयकर विभाग ने दिया करारा झटका
एयरटेल, वोडाफोन का अनोखा ऑफर...129 रुपए में अनलिमिटेड इंटरनेट
एयरटेल ने शुरु कर दी है यह अनोखी सेवा
एयरटेल के ग्राहकों को लग गया भारी झटका
एयरटेल के अफ्रीका में 5 करोड़ से ज्यादा ग्राहक
शुरू हो गई एयरटेल की ये अनोखी सर्विस!
मुश्किल में फंस गई एयरटेल कंपनी!
एयरटेल को इस देश ने दे डाली चेतावनी!
BSNL ने एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को दिया जोर का झटका!