विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Company News >> आरआईएल करेगी 4जी पर 55,000 करोड़ निवेश

आरआईएल करेगी 4जी पर 55,000 करोड़ निवेश

बिजनेस ब्यूरो | Dec 20, 2012, 02:05AM IST
 
 


स्प्रिट ने कहा
हैंडसेट निर्माता कंपनियां वैसा हैंडसेट तैयार करने में बहुत देरी कर रही हैं, जो 4जी नेटवर्क पर वॉयस व वीडियो कॉल्स ट्रांसफर कर सके
आरआईएल इतना समय जाया नहीं करना चाहती, लिहाजा उसने स्प्रिट को अपने 4जी नेटवर्क के लिए वेंडर चुना है

मुकेश अंबानी नियंत्रित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपनी सहायक शाखा इंफोटेल ब्रॉडबैंड (आईबीएसएल) के 4जी नेटवर्क के लिए 1,000 करोड़ डॉलर (करीब 55,000 करोड़ रुपये) निवेश की योजना बनाई है।


कंपनी के एक वेंडर स्प्रिट डीएसपी ने यह जानकारी दी। स्प्रिट डीएसपी ने कहा है कि आरआईएल ने आईबीएसएल के तहत अपनी 4जी सेवा के वॉयस कॉल और वीडियो टेक्नोलॉजी के लिए उसे वेंडर चुना है। अपने बयान में स्प्रिट ने कहा है कि आरआईएल अपने एलटीई (4जी) नेटवर्क पर 1,000 करोड़ डॉलर के निवेश का इरादा रखती है।


आरआईएल ने एलटीई पर वॉयस व वीडियो कॉल्स के लिए स्प्रिट के सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स का चुनाव किया है।बयान के मुताबिक इसकी मुख्य वजह यह है कि हैंडसेट निर्माता कंपनियां वैसा हैंडसेट तैयार करने में बहुत देरी कर रही हैं, जो 4जी नेटवर्क पर वॉयस व वीडियो कॉल्स ट्रांसफर कर सकें। आरआईएल इतना समय जाया नहीं करना चाहती, लिहाजा कंपनी ने स्प्रिट को वेंडर चुना है।


आईबीएसएल अकेली ऐसी कंपनी है, जिसे देशभर में 4जी नेटवर्क पर सेवाएं मुहैया कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 20 मेगाहट्र्ज क्षमता का एयरवेब हासिल हुआ है। हालांकि आरआईएल ने स्प्रिट डीएसपी के बयान पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।


स्प्रिट डीएसपी ने कहा है कि उसके सॉल्यूशंस के जरिए आरआईएल अपने ग्राहकों को इंटरनेट कनेक्शन के जरिए मोबाइल फोन पर उच्च-गुणवत्ता वाली वॉयस कॉल मुहैया कराने में सफल होगी।इस तरह की मुफ्त वॉयस कॉल सेवा फिलहाल स्काईप जैसी सेवा प्रदाता कंपनियां ही वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) के जरिए दे रही हैं। लेकिन स्काईप के साथ एक बंधन यह है कि इसका उपयोग सिर्फ पर्सनल कंप्यूटर से पर्सनल कंप्यूटर तक हो सकता है।


अक्टूबर में आईबीएसएल ने सूचना व प्रसारण मंत्रालय को सूचित किया था कि वह अपनी हालिया विकसित की गई वॉयस ओवर एलटीई (वीओएलटीई) टेक्नोलॉजी के ट्रायल रन के लिए तैयार है।यह टेक्नोलॉजी कंपनी के वायरलैस ब्रॉडबैंड नेटवर्क पर वॉयस सेवा मुहैया कराने में सक्षम है।


इसके लिए कंपनी ने मंत्रालय से नंबर की सीरीज का आवंटन करने का आग्रह किया था अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए आईबीएसएल ने कहा है कि वीओएलटीई टेक्नोलॉजी मौजूदा 2जी, 3जी, एनएलडी व आईएलडी नेटवर्क पर सीमलैस तरीके से काम कर सकती है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment