विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> रूस अंतरिक्ष में फिर भरेगा उड़ान

रूस अंतरिक्ष में फिर भरेगा उड़ान

बिजनेस ब्यूरो | Dec 29, 2012, 00:56AM IST
 
 


मास्को रूस अंतरिक्ष में दोबारा अपना परचम लहराने के लिए कमर कस रहा है। वह अगले कुछ वर्षों में अंतरिक्ष शोध में भारी निवेश करने जा रहा है। प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव २०१३ से २०२० के बीच अंतरिक्ष उद्योग को फिर से विकसित करना चाहते हैं।


इसके लिए ६८.७१ अरब डॉलर (३.७८ लाख करोड़ रुपये) की योजना को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि हमारा देश अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन, सौर मंडल में चंद्रमा, मंगल और दूसरे ग्रहों के अध्ययन करेगा। इसके अलावा दूरगामी परियोजनाओं में अधिक सक्रियता से हिस्सा लेगा।


कभी सोवियत संघ रहा रूस अमेरिका से अंतरिक्ष अभियानों में अमेरिका को कड़ी टक्कर देता था। विश्व को पहला उपग्रह स्पूतनिक सोवियत संघर ने ही दिलाया। पहला अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन और पहली महिला अंतरिक्ष यात्री वेलेंतीना तेरेश्कोवा भी रूस से थे। (एजेंसियां)

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment