विज्ञापन
 
 
 
 

अगर एसबीआई से लोन लिया है इस खबर को जरुर पढ़े

 
Source: बिजनेस ब्यूरो   |   Last Updated 09:43(04/02/12)
 
 
 

अगर आपने या आपके लिए मित्र-रिश्तेदार ने एसबीआई से लोन लिया है तो अब उसको ज्यादा सतर्क रहने कि जरुरत है क्योंकि अगर वो लोन चुकाने में असमर्थ होते हैं तो बैंक उनका नाम फोटो के साथ सार्वजनिक कर देगा। एसबीआई जल्द ही ऐसा करने भी जा रहा है।  देश के प्रमुख पब्लिशिंग हाउस में इन डिफॉ़ल्टर्स की फोटो छपेगी।


 


आपको बता दें कि बैंको का एनपीए लगातार बढ़ रहा है जो बैंकों के लिए चिंता का विषय है एनपीए वो राशि है जिसकी बैंक को वापिस मिलने की उम्मीद काफी कम होती है इसलिए इसे नॉन परफॉर्मिंग एसेट यानि एनपीए कहा जाता है। बैंकों अपने लोन की रिकवरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए बैंकों ने अब लोन रिकवरी का यह नया रास्ता निकाला है।


 हांलाकि बैंक के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि बैंक यह रास्ता तब चुनेगा जब उसके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं होगा और फोटो पब्लिश करने से पहले डिफॉल्टर को नोटिस भी दिया जाएगा। फोटो छापने की अनुमति बैंक का चीफ सर्कल ऑफिसर देगा। आपको बता दें कि सितंबर 2011 तक बैंक का  बेड लोन 33946 करोड़ रुपए था जो इससे पिछले साल 23205 करोड़ रुपए था।



Related Articles:

एसबीआई ने शुरु की अनोखी सेवा
एसबीआई ने किया कमाल, फिर भी शेयर पिट गए
एसबीआई को पीछे छोडऩे के करीब एचडीएफसी बैंक
एसबीआई ने फिर किया कमाल
एसबीआई लेकर आएगा नई होम लोन स्कीम
एसबीआई का राइट्स इश्यू 2-3 महीने में
एसबीआई का हर चौथा होम लोन ग्राहक फायदे में
एसबीआई का ध्यान अब गोल्ड लोन कारोबार पर
एसबीआई इस साल खोलेगा 800 शाखाएं

 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
8 + 2

 

 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Amazing Body Paintings
Controversies that rocked B-town
Just Added

करियर कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान स्टूडेंट्स ने बिखेरे रंग
Bollywood Stars at Cannes
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment