मुनाफवसूली के चलते बाजार में गिरावट
Agency
| Dec 17, 2012, 11:26AM IST

मुंबई : रिजर्व बैंक की मध्य तिमाही मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले उच्च स्तर पर निवेशकों की मुनाफा वसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 33 अंक नीचे खुला।
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 33.22 अंक नीचे 19,284.03 अंक पर खुला। शुक्रवार को यह 87.99 अंक उपर बंद हुआ था। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19.40 अंक नीचे 5,860.20 अंक पर खुला।
ब्रोकरों ने कहा कि शुक्रवार को तेजी के बाद आज निवेशकों ने मुनाफा वसूली की जिससे बाजार में गिरावट आई। इसके अलावा, अन्य एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख का भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा।







