विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Share >> Share Market Open

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

Agency | Dec 19, 2012, 11:10AM IST
 
 

मुंबई : देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 111.25 अंकों की तेजी के साथ 19,476.00 पर और निफ्टी 32.80 अंकों की तेजी के साथ 5,929.60 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 65.16 अंकों की तेजी के साथ 19,429.91 पर खुला और 111.25 अंकों यानी 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 19,476.00 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,516.02 के ऊपरी और 19,419.76 के निचले स्तर को छुआ।


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.50 अंकों की तेजी के साथ 5,917.30 पर खुला और 32.80 अंकों यानी 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 5,929.60 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,939.40 के ऊपरी और 5,910.80 के निचले स्तर को छुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख रहा। मिडकैप 39.19 अंकों की तेजी के साथ 7,116.56 पर और स्मॉलकैप 32.34 अंकों की तेजी के साथ 7,463.51 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से 10 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। वाहन (1.84 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.58 फीसदी), धातु (1.49 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.33 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.30 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment