सेंसेक्स-निफ्टी पर दिखा एशियाई मार्केट का असर
Agency
| Dec 21, 2012, 11:18AM IST

मुंबई : एशियाई शेयर बाजारों में नरमी के रुख के बीच कोषों की बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 115 अंक नीचे 19,338.42 अंक पर खुला। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 38.80 अंक नीचे 5,877.60 अंक पर खुला।
ब्रोकरों ने कहा कि बाजार में हाल में आई तेजी के बाद मुनाफा वसूली को लेकर बाजार में कुछ झिझक देखने को मिली। उन्होंने कहा कि यूरोपीय क्षेत्र में मजबूती से बाजार की गिरावट कुछ थम सकी। एशियाई क्षेत्र में नरमी के रुख को देखते हुए कोषों ने मुनाफा वसूली की जिससे बाजार की धारणा प्रभावित हुई।







