लिकर किंग और यूबी ग्रुप के चेयरमैन विजय माल्या ने विदेशी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके बेटे सिद्धार्थ को वो अपनी तरह बनाना चाहते हैं। तब लोगों ने माल्या की इस बात पर शायद इतना गौर न किया हो लेकिन खुद माल्या अपने बेटे को अपनी तरह बनाने में अपने आप को काफी हद तक सफल मानते हैं। विजय माल्या और सिद्धार्थ दोनों की लाइफस्टाइल को देखकर इस बात का अंदाजा भी बखूबी लगाया जा सकता है।
18 दिसंबर को पैदा हुए विजय माल्या को पार्टी करने और उनमें शामिल होने का काफी शौक है। इसी शौक के चलते वो कल यानी 18 दिसंबर को गोवा विला में शानौ-शौकत से अपना बर्थ-डे मनाएंगे। इस पार्टी के लिए तैयारियां जोरोशोरों पर हैं। वैसे पार्टी के शौक की बात करें तो लिंकर किंग के बेटे सिद्धार्थ को भी पिता की ही तरह पार्टी से गहरा नाता है। सिड यानी सिद्धार्थ को अक्सर नाइट पार्टियों में देखा जाता है। कई बार उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी उनके साथ नाइट पार्टी में देखी गईं हैं। हालांकि, दीपिका अब सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड नहीं है।
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)
पार्टी के शौकीन बाप-बेटे दोनों को कल की रात यानी 18 दिसंबर को पार्टी करने का एक और मौका मिल गया है। पिता विजय माल्या की बर्थडे पार्टी से ठीक एक दिन पहले आज हम आपको सिद्धार्थ माल्या की बर्थडे पार्टी पर एक फोटो फीचर दिखा रहे हैं। सिद्धार्थ का बर्थ-डे 7 मई को होता है। इसी साल अपने 25वें बर्थडे में उन्होंने धूम-धड़ाके और दीपिका-विराट कोहली-जहीर जैसे दिग्गज सितारों के साथ अपना बर्थडे मनाया।
सिद्धार्थ की इस बर्थ-डे पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण मौजूद तो थीं लेकिन कैमरे के सामने वो सिद्धार्थ के साथ न रहकर अपने दोस्तों के बीच थीं। दीपिका ने कैमरे से मुंह छिपाते हुए अकेले में सिड को खास तरीके से बर्थडे विश किया। हालांकि, दीपिका अब सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड नहीं है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर बाप विजय माल्या के बर्थडे के 1 दिन पहले देखें बेटे सिड के बर्थडे की लेट नाइट पार्टी की तस्वीरें।
फोटो साभार: आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स की ऑफिसियल साइट से।