विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Kismein Munafa Kismien Ghata >> Sowing Of Pulses And Wheat Still Slow

दलहन व गेहूं की बुवाई अभी भी धीमी

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Dec 29, 2012, 01:29AM IST
 
 


रबी सीजन की कुल बुवाई 542 लाख हैक्टेयर में

चालू रबी में दलहन की बुवाई सामान्य क्षेत्रफल के लगभग बराबर पहुंच गई है। जबकि तिलहनों की बुवाई पिछले साल से बढ़ी है लेकिन गेहूं की बुवाई पिछले साल की तुलना में थोड़ी पिछड़ी है।


कृषि मंत्रालय के अनुसार चालू सीजन में देशभर में रबी फसलों की कुल बुवाई 542.26 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 547.01 लाख हैक्टेयर में हुई थी।


दलहनी फसलों की बुवाई चालू रबी में सामान्य क्षेत्रफल के लगभग बराबर हो गई है। अभी तक 132.52 लाख हैक्टेयर में दालों की बुवाई हो चुकी है जबकि पिछले साल समान अवधि में 134.14 लाख हैक्टेयर में दलहन की बुवाई हुई है। चालू रबी सीजन में तिलहनों की बुवाई बढ़कर 78.86 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक देशभर में 77.88 लाख हैक्टेयर में तिलहनों की बुवाई हुई थी। 


चालू रबी में गेहूं की बुवाई 272.79 लाख हैक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक 276.81 लाख हैक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई थी। मोटे अनाजों की बुवाई चालू रबी में अभी तक 56.22 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है। पिछले साल इस समय तक देशभर में 55.16 लाख हैक्टेयर में मोटे अनाजों की बुवाई हुई थी।


सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार पिछले एक सप्ताह में करीब 25 लाख हैक्टेयर में रबी फसलों की बुवाई हुई है। गेहूं की बुवाई का रकबा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले थोड़ा कम है। लेकिन उत्पादक क्षेत्रों में गेहूं की बुवाई पूरे जोरों पर चल रही है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment