विदेश में नरमी के संकेतों से सोयाबीन वायदा लुढ़का

सोयाबीन
विदेश में सप्लाई बढऩे के कारण घरेलू बाजार में सोयाबीन की वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एनसीडीईएक्स पर सोयाबीन फरवरी वायदा 1.3 फीसदी घटकर 3,258 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। कर्वी कॉमट्रेड के विश्लेषक अरविंद प्रसाद के मुताबिक ब्राजील और अर्जेंटिना की ओर से आपूर्ति बढऩे के साथ घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने के कारण कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
जीरा
उत्पादक क्षेत्रों में बुवाई तेज होने के कारण जीरे की वायदा कीमतों में भी गिरावट का रुख रहा। गुरुवार को एनसीडीईएक्स पर जीरे के मार्च वायदा का भाव 1.8 फीसदी घटकर 14,380 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। पूर्व में जीरे का रकबा 10' घटने का अनुमान था लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक रकबे में करीब 13 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है।
जौ
पिछले साल का बकाया स्टॉक कम होने के कारण जौ की वायदा कीमतों में मजबूती दर्ज की गई। एनसीडीईएक्स पर गुरुवार को जौ के अप्रैल वायदा में 1.2 फीसदी की तेजी के साथ भाव 1,445 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। बुवाई बेहतर होने के बावजूद बकाया स्टॉक में भारी कमी के चलते वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।
कॉपर
विश्व बाजार में बेस मेटल्स में तेजी के संकेतों से कॉपर की वायदा कीमतों में उछाल दर्ज किया गया। एमसीएक्स पर कॉपर के फरवरी वायदा अनुबंध में 0.71 फीसदी की तेजी आकर भाव 453 रुपये प्रति किलो हो गया। इंडियाबुल्स कमोडिटीज के विश्लेषक बदरुद्दीन के मुताबिक आर्थिक माहौल में सुधार से वैश्विक स्तर पर तेजी के साथ घरेलू बाजार में मांग में उछाल के कारण भाव मजबूत रहे।







