कम कीमत में स्टाइलिश कार रजनीश कुमार, चंडीगढ़
बिजनेस भास्कर नई दिल्ली
| Dec 15, 2012, 01:48AM IST

ड्राइविंग
रखरखाव में कार बहुत सस्ती है। इसकी ड्राइविंग बहुत स्मूथ है। सबसे बड़ी बात यह है कि बाजार में आज के दिन छोटी कारों में स्टाइलिश और लक्जरी दिखने वाली मात्र ढाई लाख रुपये में सबसे सस्ती कार यही है।
इंटीरियर
मारुति की कारों का इंटीरियर अक्सर पारंपरिक होता है, पर नई आल्टो में डैश बोर्ड बहुत आकर्षक है। हैड रूम व लेग रूम भी काफी खुला है। हैड व टेल लैम्प ट्रेंडी व स्टाइलिश हैं।
सस्पेंशन
सस्पेंशन व गियर शिफ्टिंग स्मूथ होने की वजह से ड्राइविंग बहुत आरामदायक है।
माइलेज
कंपनी 23 किलोमीटर प्रति लीटर का दावा कर रही है पर मेरी कार 20 से 21 किलोमीटर प्रति लीटर के बीच माइलेज दे रही है। यह माइलेज भी काफी अच्छी है।
बेहतर होता अगर...
कार को और अधिक परफेक्ट बनाया जा सकता था। कंपनी को नई आल्टो में कार की सीटों को और ज्यादा आरामदायक बनाना चाहिए था।









