विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Kismein Munafa Kismien Ghata >> चालू सीजन में चीनी उत्पादन 2.5 फीसदी बढ़ा

चालू सीजन में चीनी उत्पादन 2.5 फीसदी बढ़ा

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Jan 03, 2013, 01:26AM IST
 
 


चालू पेराई सीजन 2012-13 (अक्टूबर से सितंबर) में पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर तक 79.60 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 2.5 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान 830 लाख टन गन्ने की पेराई हो चुकी है।


इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार चालू पेराई सीजन में 496 चीनी मिलों में गन्ने की पेराई चल रही है तथा पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर तक 79.60 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है। उत्तर प्रदेश में चालू पेराई सीजन में अभी तक 19.25 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है जो पिछले साल की तुलना में 11 फीसदी कम है।


महाराष्ट्र में चालू पेराई सीजन में पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर तक 29.07 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 4 फीसदी ज्यादा है।


कर्नाटक में चालू पेराई सीजन में अभी तक 15.50 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 17 फीसदी ज्यादा है। तमिलनाडु में चालू सीजन में अभी तक 3 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। चालू पेराई सीजन में देश में चीनी का कुल उत्पादन 240 लाख टन होने का अनुमान है जो पिछले साल के 263 लाख टन से कम है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment