महज एक पैसा ब्रोकरेज शुल्क पर कीजिए निवेश
बिजनेस भास्कर मुंबई
| Dec 12, 2012, 02:22AM IST

शेयर बाजार में कारोबार करने वालों के लिए अब एक राहत की खबर है। चाहे आप एक करोड़ का कारोबार कीजिए या एक रुपये का, आपको महज एक पैसा शुल्क देना होगा। यह सुविधा शुरू की है एक्शन फाइनेंशियल सर्विसेज ने।
एक्शन फाइनेंशियल सर्विसेज स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध ब्रोकरेज हाउस है। कंपनी के चेयरमैन मिलन पारेख ने बताया कि एक्शन एक ट्रेड का एक पैसा शुल्क लेगी, ट्रेड चाहे एक करोड़ रुपये का हो या एक रुपये का।
उन्होंने कहा कि यह यूनिक स्कीम भारतीय निवेशकों के लिए है और यह इंट्रा-डे तथा डिलिवरी दोनों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई अग्रिम या प्री-पेड ब्रोकरेज शुल्क नहीं लगेगा। उनके मुताबिक यह एक तरह से मुफ्त सेवा है और सालाना मेंटीनेंस शुल्क के रूप में भी कंपनी कोई शुल्क नहीं लेगी। किसी भी तरह का ऑन लाइन या अतिरिक्त शुल्क कंपनी नहीं लेगी।







