विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Tata Sons Chairman Will Relaunch Nano Very Soon

दुनिया की सबसे सस्ती कार नैनो होगी रिलॉन्च: रतन टाटा

Agency | Dec 16, 2012, 16:24PM IST
 
 

मुंबई : टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा है कि दुनिया की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो की संभावनाओं का पूर्ण दोहन करने के लिए उसे फिर से सजा-संवार कर पेश करने की तैयारी है। 
 
टाटा ने समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘इस कार के विपणन के लिए हमें जितनी तैयारी करनी चाहिए थी, उतनी तैयारी हम नहीं कर कर सके थे। मेरे हिसाब से इसको लेकर जोशोखरोश के ठंडा होने के पीछे यह एक बड़ी वजह थी।’
 
उन्होंने बाजार में नैनो कार की संभावनाओं का पूर्ण फायदा न मिलने के जो कारण गिनाए उनमें कारखाना दूसरी जगह ले जाने से जुड़े मुद्दे, प्रचार अभियान तथा डीलरशिप नेटवर्क की कमजोरी जैसे कारण प्रमुख हैं।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या इन मुद्दों का समाधान कर लिया गया है, टाटा ने कहा, ‘इसका अब समाधान किया जा रहा है और मुझे लगता है कि हम सफल होंगे। यह ती-चार साल पुराना उत्पाद है और हमें इसमें ताजगी भरने के लिए कुछ करना है और इस दिशा में हम काम कर रहे हैं।’
 
यह पूछे जाने पर कि जनता की कार के रूप में प्रचारित लखटकिया कार के साथ आखिर क्या गड़बड़ी हुई जिसके कारण 2009 में पेश इस वाहन की संभावनाओं का दोहन नहीं हो पाया, टाटा ने कहा कि इसके पीछे पश्चिम बंगाल की घटनाओं समेत कई बातें रही।
 
उन्होंने कहा,‘हमें नया कारखाना बनाना पड़ा। इसके कारण इस कार के भारी उद्घाटन के बाद इसको पेश करने में एक वर्ष से अधिक की देरी हुई जबकि उद्घाटन के समय भारी उत्साह जगा था, होना यह चाहिए था कि उद्घाटन की तारीख के तीन माह में कार सड़कों पर होनी चाहिए थी।’ 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment