विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Khabre Baazar ki >> टीसीएस अपने गाइडेंस पर कायम, शेयर चढ़े

टीसीएस अपने गाइडेंस पर कायम, शेयर चढ़े

बिजनेस भास्कर मुंबई | Dec 19, 2012, 00:40AM IST
 
 


आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कहा है कि यह वित्त वर्ष 2012-13 के अपने गाइडेंस पर कायम है। विश्लेषकों के साथ सोमवार को हुई एक बैठक में टीसीएस के प्रबंधन ने यह बात कही है। इस खबर के आने से बाजार में टीसीएस के शेयर निचले स्तर से उछल गए और शाम तक सोमवार की तुलना में 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 1,210.90 रुपये पर बंद हुए।


टीसीएस प्रबंधन के साथ इस बैठक में शामिल हुए विश्लेषकों ने बताया कि कम दिनों तक काम होने व नए पेशेवरों की भर्ती के मद्देनजर तीसरी तिमाही के दौरान प्रबंधन ने मार्जिन में हल्की गिरावट की आशंका जताई है। हालांकि, समूचे वित्त वर्ष के लिए कंपनी ने 27 फीसदी एबिटा मार्जिन हासिल कर लेने की बात कही है।


बार्कलेज के विश्लेषक भुवनेश सिंह ने कहा कि इंफोसिस के नकारात्मक आउटलुक की तुलना में टीसीएस का आउटलुक काफी आशावादी रहा है। वित्त वर्ष 2013-14 के लिए टीसीएस ने कहा है कि मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन, नए सौदों में बढ़ोतरी और खर्च में बढ़ोतरी को लेकर ग्राहक कंपनियों के साथ सकारात्मक बातचीत के मद्देनजर इस वित्त वर्ष में उसके कारोबार में अच्छी ग्रोथ होगी।


सिंह के मुताबिक, इसके बूते टीसीएस का प्रदर्शन आईटी सेक्टर की अन्य कंपनियों की तुलना में बेहतर रहने की संभावना है। उधर, जैफरीज के विश्लेषकों ने कहा है कि टीसीएस ने सोमवार को हुई इस बैठक में कमजोर ग्रोथ व इससे मार्जिन पर पडऩे वाले विपरीत प्रभाव की आशंका को खारिज कर दिया है। फर्म ने वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान कंपनी की आय में 14 फीसदी की ग्रोथ होने का अनुमान जाहिर किया है।


साथ ही, एंजेल ब्रोकिंग की विश्लेषक अंकिता सोमानी ने कहा है कि कंपनी के मैनेजमेंट का रुख आशावादी नजर आता है और मैक्रो-इकोनॉमिक गतिविधियों से किसी तरह के विपरीत प्रभाव की इसमें कोई छाया नहीं दिखती। हालांकि, प्रभुदास लीलाधर के विश्लेषक शशि भूषण के मुताबिक, कंपनी के 27 फीसदी के ऑपरेटिंग मार्जिन पर निगाह रखने की जरूरत है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment