विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Kismein Munafa Kismien Ghata >> दस हजार टन चीनी का ड्यूटी फ्री निर्यात होगा

दस हजार टन चीनी का ड्यूटी फ्री निर्यात होगा

बिजनेस ब्यूरो | Dec 20, 2012, 03:06AM IST
 
 


मुंबई - केंद्र सरकार ने यूरोपीय संघ को प्राथमिक कोटा के तहत 10 हजार टन चीनी निर्यात करने की अनुमति दी है। इस चीनी का निर्यात इंडियन शुगर एक्जिम कॉरपोरेशन लि. द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा दी गई है।


विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के कानून के तहत भारत हर साल 10 हजार टन ड्यूटी फ्री चीनी का निर्यात करता है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक देश भारत में लगातार तीसरे साल चालू सीजन 2012-13 के दौरान घरेलू खपत से ज्यादा चीनी का उत्पादन होने की संभावना है।


देश में करीब 225 लाख टन चीनी की खपत होती है जबकि चालू सीजन में उत्पादन इससे ज्यादा करीब 240 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि चीनी का उत्पादन पिछले साल से कम रहने का अनुमान है। (एजेंसी)


दस हजार टन चीनी का ड्यूटी फ्री निर्यात होगा
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment