विज्ञापन
 
Home >> Q and A >> The Goal Of Retirement Investment Tell?

सेवानिवृत्ति के लक्ष्य के लिए निवेश बताएं ?

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Feb 02, 2011, 22:32PM IST
 
 


मेरी उम्र 45 साल है और मेरे दो बच्चे हैं। मेरी सालाना आय 7 लाख रुपये है और मेरी पत्नी घरेलू महिला है। मेरा मासिक खर्च 30,000 रुपये प्रति महीना है। मैंने अभी तक कोई जीवन बीमा नहीं ली है। मैं 60 साल की उम्र में 50,000 रुपये की मासिक आय के साथ सेवानिवृत्त होना चाहता हूं। कृपया मुझे बताएं कि अपनी सेवानिवृत्ति के लक्ष्य के लिए मुझे कितना निवेश करना चाहिए?
-बलदेव राज, चंडीगढ़
—सेवानिवृत्ति की योजना किसी व्यक्ति का प्राथमिक लक्ष्य होता है। वर्तमान में महंगाई दर 10 प्रतिशत के आसपास चल रही है और इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद के खर्च अनुमान से कहीं अधिक होंगे। अगर हम आपकी जीवन प्रत्याशा 85 साल मान कर चलें और और आपको सेवानिवृत्ति के बाद 50,000 रुपये प्रति महीने की जरूरत हो तो आपके निवेश पर 8 प्रतिशत का रिटर्न और 6 प्रतिशत महंगाई दर के हिसाब से आपको 1.74 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।



इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको 36,544 रुपये प्रति माह निवेश 60 साल की आयु तक निवेश करना चाहिए। हम 12 प्रतिशत का रिटर्न मान कर चल रहे हैं। लेकिन आपने जानकारी दी है कि आपका कोई जीवन बीमा भी नहीं है, जिसका मतलब है कि आपने अपने लिए अभी तक कोई ठोस आर्थिक लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है। आप किसी सर्अिफायड फाइनेंशियल प्लानर से मिलें और अपने लिए योजना बनवाएं। इससे आपको न केवल लक्ष्य निर्धारण बल्कि उसकी प्राप्ति में काफी मदद मिलेगी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment