चांदी के दाम गिरे लेकिन सोना तेज
बिजनेस ब्यूरो
| Dec 25, 2012, 02:40AM IST

नई दिल्ली - अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढऩे के बावजूद घरेलू बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमतों में 800 रुपये की गिरावट आकर भाव 58,000 रुपये प्रति किलो रह गए। सोने की कीमतों में इस दौरान 100 रुपये की तेजी आकर भाव 31,130 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। चांदी का भाव इस दौरान बढ़कर 30.22 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया जबकि 21 दिसंबर को इसका भाव 29.96 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।
सोने की कीमतों में सोमवार को विदेशी बाजार में 7 डॉलर की तेजी आकर भाव 1,664 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया जबकि 21 दिसंबर को सोने का भाव 1,657 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।







