अगर आप सोच रहे हैं कि दुनिया की सबसे महंगी करेंसी ब्रिटिश पाउंड है तो आप गलतफहमी के शिकार हैं। यह एक महंगी करेंसी तो है लेकिन उतनी महंगी भी नहीं कि इसे दुनिया की सबसे महंगी करेंसी की खिताब मिले।
दरअसल दुनिया की सबसे महंगी करेंसी एक छोटे से देश की है जिसके बारे में ज्यादा सुना नहीं जाता है। यह देश है कुवैत और यहां की करेंसी है दीनार। यह दुनिया की सबसे महंगी करेंसी है। यह दीनार इतनी महंगी है कि एक दीनार 3.60 अमेरिकी डॉलर के बराबर होता है। यानी एक कुवैती दीनार 176 रुपए 73 पैसे का है।
कुवैती दीनार शुरू से बहुत महंगी मुद्रा रही है लेकिन इससे इस देश को कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि यह तेल से भरपूर देश है। यह कच्चे तेल के सबसे बड़े उत्पादक देशों में शामिल है। इसे तेल के एक्सपोर्ट से अरबों डॉलर हर साल मिलते हैं जो इसकी छोटी सी आबादी के लिए पर्याप्त है।
Related Articles:
डॉलर 50 रुपये के भी नीचे, भारतीय करेंसी और हावी
तेजी से बदल रही है करेंसी की स्थिति
चीन की करेंसी डॉलर की जगह लेगी, फायदा होगा भारत को
यूएससी करेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम में मुठ्ठी भर ब्रोकर काबिज
अब चीन की करेंसी युआन ने किया कमाल
करेंसी और बांड बाज़ार बुद्ध पुर्णिमा पर बंद रहे
चीन अपनी करेंसी से भारत को चोट पहुंचा रहा है
रिजर्व करेंसी के रूप में डॉलर का टूटा एकाधिकार
नहीं होगा करेंसी वार: जी-20
करेंसी वार के मुद्दे पर भारत की अहम भूमिका