विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> Khabre Baazar ki >> प्राइमरी मार्केट से जुटाए 9,500 करोड़ रुपये

प्राइमरी मार्केट से जुटाए 9,500 करोड़ रुपये

बिजनेस ब्यूरो | Dec 05, 2012, 00:20AM IST
 
 


कैसे जुटाई पूंजी
6,749 करोड़ की राशि जुटाई गई 10 राइट्स इश्यू के जरिए
2,217 करोड़ की पूंजी कंपनियों ने जुटाई डेट सिक्युरिटीज से
5,17 करोड़ की राशि जुटाई गई 14 आईपीओ लांच करके

बीते वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 41 फीसदी की कमी

भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 2012-13 की अप्रैल-अक्टूबर की अवधि के दौरान इक्विटी एवं डेट इश्यू के जरिए प्राइमरी मार्केट से कुल मिलाकर 9,483 करोड़ रुपये की राशि जुटाई। बीते वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह आंकड़ा 41 फीसदी कम रहा है। वित्त वर्ष 2011-12 की पहले सात माह की अवधि के दौरान घरेलू कंपनियों ने इस मद में 16,131 करोड़ रुपये की राशि जुटाई थी।


पूंजी बाजार नियामक सिक्युरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की पहले सात माह की अवधि के दौरान घरेलू कंपनियों ने 10 राइट्स इश्यू जारी किए और इनके जरिए 6,749 करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई। साथ ही, भारतीय कंपनियों ने इस अवधि के दौरान डेट सिक्युरिटीज के छह इश्यू जारी कर 2,217 करोड़ रुपये की राशि जुटाई। इसके अलावा, बीते सात महीनों के दौरान कुल 14 प्रारंभिक पब्लिक ऑफर (आईपीओ) लांच किए गए और इनके जरिए कंपनियों ने 517 करोड़ रुपये की राशि जुटाई।


मासिक आधार पर देखें तो सबसे ज्यादा 8,335 करोड़ रुपये की राशि सितंबर, 2012 के दौरान भारतीय कंपनियों द्वारा जुटाई गई। इस दौरान भारतीय कंपनियों की तरफ से 16 इश्यू बाजार में लांच किए गए। सरकार द्वारा इस माह के दौरान की गई आर्थिक सुधारों की बड़ी घोषणाओं के चलते निवेशकों के बीच खासा उत्साह था, जिसे कंपनियों ने जमकर भुनाया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment