विज्ञापन
 
Home >> Auto-Gadget >> Auto >> New Arrival >> TVS Phoenix 125 Launched

PICS: 50 हजार से कम में लॉन्च हुई कार जैसे फीचर्स वाली जबरदस्त बाइक

dainikbhaskar.com | Dec 04, 2012, 13:23PM IST
 
 


ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी टीवीएस ने अपने पोर्टफोलियो में एक और बाइक शामिल कर ली। कंपनी ने 125 सीसी की नई बाइक 'फिनिक्स 125' को लांच किया है। कंपनी ने ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 49,990 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की है जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 52,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की है।

 
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)


'फिनिक्स 125' में ईकोथ्रस्ट इंजन लगा है, जो अपने सेग्‍मेंट में बेहतरीन पिकअप देने में सक्षम है। माइलेज के मामले में कंपनी का दावा है कि फिनिक्स 125 बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 67 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 2 वर्जन में पेश हुई इस बाइक में ग्राहकों को ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक दोनों का ऑप्शन दिया गया है।

फिनिक्स 125 देश में ऐसी पहली एंट्री लेवल बाइक है जिसमें राइडर को ज्यादा सुरक्षित रखने के लिए कार जैसे हजार्ड लैंप दिए गए हैं। इसके अलावा भी इनमें ऐसे कई फीचर्स हैं जो अमूमन कारों में ही होते हैं। अन्य फीचर्स में फिनिक्स में डिजिटल स्पीडोमीटर, प्रीमियम बैकलिट ऐम्बर्र, डिजिटल फ्यूल गेज, लो बैटरी रिमाइंडर, ट्रिप मीटर, सर्विस रिमाइंडर, सॉफ्ट टैक्सचर ग्रिप्स और सॉफ्ट टच स्विचगियर भी मौजूद है।

फिनिक्स 125 को ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए इसमें 8000 आरपीएम के साथ 11 पीएस की पावर दी गई है। बाजार में यह बाइक पांच ड्युल टोन कलर मोरोक्कन रैड, अलास्कन ग्रीन, हेलसिंकी ब्लैक सिल्वर, बेल्जियन ब्लैक रैड और ऑक्सफोर्ड ग्रे में उपलब्‍ध होगी।

टीवीएस के प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) एच. एस. गोइंडी ने बताया कि एक्जीक्यूटिव सेगमेंट में हर महीने तकरीबन 4,00,000 मोटरसाइकिल बिकती हैं और इस बाजार में हम 5-7 फीसदी हिस्सेदारी की उम्मीद करते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी को हर महीने 20,000 फिनिक्स 125 बिकने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कंपनी फरवरी 2013 से इस बाइक का निर्यात भी शुरू कर देगी।
 

आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें सिर्फ टीवीएस की इस जबरदस्त बाइक की तस्वीरें-
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment