दुनिया की महाशक्ति अमेरिका कई क्षेत्रों में नंबर वन है लेकिन कुछ उद्योगों और कारोबार के मामले में वह पहले पायदान से खिसक गया है। इन क्षेत्रों में अमेरिका की जगह चीन ने ली है। कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां चीन ने अमेरिका को पछाड़ दिया है..
1. स्टील
2010 में चीन में 627 मिलियन मीट्रिक टन स्टील का उत्पादन हुआ जबकि अमेरिका 80 मिलियन के साथ तीसरे पायदान पर जा पहुंचा है। 110 मिलियन मीट्रिक टन के साथ जापान स्टील उत्पादन के मामले में दूसरे नंबर पर है। भारत 68.3 मिलियन मीट्रिक टन के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
2. कपास
चीन 2011 में 7.3 मिलियन मीट्रिक टन कपास के उत्पादन के साथ पहले पायदान पर रहा जबकि अमेरिका 3.4 मिलियन के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत 6 मिलियन मीट्रिक टन के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
3. आईपीएओ
फाइनेंस की दुनिया में भी अमेरिका चीन से पिछड़ गया है। अब चीन आईपीओ के क्षेत्र में दुनिया का लीडर है। 2011 में चीन ने आईपीओ के जरिये 73 बिलियन डॉलर उगाहे जबकि अमेरिका 30.7 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
4. तंबाकू
तंबाकू उत्पादन के मामले में चीन जहां पहले स्थान पर है वहीं अमेरिका चौथे पायदान पर पहुंच गया है। 2010 में चीन में 30 लाख मीट्रिक टन से अधिक तंबाकू का उत्पादन हुआ जबकि अमेरिका में महज 3 लाख 26 हजार मीट्रिक टन का ही उत्पादन हुआ। अन्य बड़े तंबाकू उत्पादकों में ब्राजील और भारत का स्थान रहा जो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
5. ऑटो
ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में चीन नंबर वन है। 2010 में चीन में 18.3 मिलियन वाहनों का उत्पादन हुआ जबकि अमेरिका 7.8 मिलियन के साथ तीसरे स्थान पर रहा। 9.6 मिलियन वाहनों के उत्पादन के साथ जापान दुनिया में दूसरे नंबर पर रहा।
6. बीयर उत्पादन
बीयर उत्पादन के मामले में भी चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। 2010 में चीन में 443.8 मिलियन हेक्टोलीटर बीयर का उत्पादन हुआ जबकि अमेरिका में 227.8 मिलियन बीयर उत्पादित किया गया।
7. हाई टेक्नोलॉजी निर्यात
हाई टेक्नोलॉजी यानी एयरोस्पेस, कम्प्यूटर्स, फार्मास्युटिकल्स, वैज्ञानिक उपकरण और इलेक्ट्रिकल मशीनरी के निर्यात के मामले में भी अमेरिका चीन से पिछड़ गया है। चीन में 2009 में ऐसे 348 बिलियन डॉलर के सामानों का निर्यात हुआ जबकि अमेरिका 142 बिलियन के साथ दूसरे पायदान पर रहा।
8. कोयला उत्पादन
अमेरिका 1984 तक कोयला उत्पादन के मामले में दुनिया का लीडर बना रहा लेकिन अब चीन ने इसे पीछे छोड़ दिया है। चीन में 2010 में 3.24 बिलियन टन कोयले का उत्पादन हुआ जबकि अमेरिका में केवल 985 मिलियन टन उत्पादन हुआ। करीब साढ़े पांच सौ मिलिटन टन कोयला उत्पादन के साथ भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर रहा।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के सहारे बढ़त पर बंद हुए भारतीय बाजार