विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Krishi Vyapaar >> खेतों की बढ़ती लवणता, घटता जलस्तर चुनौती

खेतों की बढ़ती लवणता, घटता जलस्तर चुनौती

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Dec 17, 2012, 02:39AM IST
 
 


मछली पालन और पशुपालन से छोटे किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एस. अयप्पन ने केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल द्वारा आयोजित दो दिवसीय बैठक में कृषि से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु रणनीति तैयार करने पर बल दिया।


उन्होंने कहा कि घटती फसल उत्पादकता, जमीन में लवणता का बढऩा, गिरते भूमि जलस्तर जैसी चुनौतियों का सामना किसानों को करना पड़ रहा है। इनसे निपटने के लिए और प्रयास किए जाने की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि जीरो टिलेज, कृषि में मिट्टी तथा जल का उपयोग, पशुपालन में संकर किस्मों तथा मछली पालन पर जोर देने की आवश्यकता है क्योंकि यह छोटे किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हैं। भूमिगत जलस्तर को बढ़ावा देने जैसे कार्यक्रम, पानी के बहुआयामी उपयोग, मछली तथा
फसलों के उन्नतशील प्रजातियों के बीजों को बड़े पैमाने पर हर किसान तक उपलब्ध कराने का आह्वान किया।


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक (पशु विज्ञान) डॉ. के एम एल पाठक ने बताया कि देश को जलवायु के आधार पर 8 क्षेत्रीय समितियों में विभाजित किया गया है। इन समितियों का उद्देश्य तय समय पर क्षेत्रीय कृषि संबंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कृषि अनुसंधान की प्राथमिकता के आधार पर अवलोकन करना और विकास कार्यों की आवश्यकता की नीति निर्धारण करना है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment