विज्ञापन
 
Home >> Bazaar >> IPO >> वेटो स्विचगियर का आईपीओ 70 फीसदी सब्सक्राइब्ड

वेटो स्विचगियर का आईपीओ 70 फीसदी सब्सक्राइब्ड

बिजनेस ब्यूरो | Dec 05, 2012, 00:20AM IST
 
 


रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में मिला 41% सब्सक्रिप्शन

एसएमई सेक्टर की वेटो स्विचगियर एंड केबल्स लिमिटेड के प्रारंभिक पब्लिक ऑफर (आईपीओ) को इसके खुलने के दूसरे दिन बाजार बंद होने तक 70 फीसदी सब्सक्रिप्शन हासिल हो चुका है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने बाजार से 25 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 52.08 लाख शेयर इस आईपीओ के तहत जारी किए हैं।


मंगलवार शाम पांच बजे तक इसे 36.69 लाख शेयरों के लिए आवेदन हासिल हो चुके थे। एनएसई के मुताबिक, योग्यताप्राप्त संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व शेयरों की कैटेगरी में कंपनी को 37 फीसदी सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ। जबकि, गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में इसे 102 फीसदी सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ। रिटेल निवेशकों ने अभी तक अपनी कैटेगरी के लिए आरक्षित शेयरों के 41 फीसदी के लिए ही आवेदन दिए हैं।


वेटो स्विचगियर एंड केबल्स लिमिटेड के शेयरों को एनएसई के एसएमई प्लेटफार्म ईमर्ज पर सूचीबद्ध कराया जाएगा। कंपनी का यह इश्यू बुधवार को बंद हो रहा है। कंपनी ने इस इश्यू के लिए 48-50 रुपये का प्राइस बैंड तय किया हुआ है। वेटो स्विचगियर वायर, केबल्स व बिजली के उपकरण बनाती है।


इश्यू के जरिए जुटाई जाने वाली राशि में से 4.7 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित अपनी मैन्युफैक्चरिंग इकाई के आधुनिकीकरण पर करेगी। साथ ही, 15.80 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल लंबी अवधि की वर्किंग कैपिटल के रूप में किया जाएगा। इसके अलावा, दो करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल विज्ञापन एवं ब्रांड बिल्डिंग में किए जाने की योजना है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment