दुनिया में दौलतमंदों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में इन दौलतमंदों को रिहायशी सुख देने वाले नए-नए साधन भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इन्हीं में से एक साधन है आलीशान प्राइवेट बिजनेस जेट। जो जितना अमीर उसके पास है उतना बेहतरीन निजी जेट। एक ऐसे ही आलीशान जेट के मालिक हैं विजय माल्या।
18 दिसंबर 1955 को पैदा हुए भारतीय कारोबारी विजय माल्या किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लिकर किंग के नाम से मशहूर माल्या यूबी ग्रुप के चेयरमैन हैं। कोलकाता में पैदा हुए माल्या के पिता विठ्ठल माल्या भी देश के जाने-माने कारोबारी थे। वहीं, उनकी माता का नाम ललिता रमईया था।
एक तरफ जहां किंगफिशर की माली हालत को लेकर दुनिया विजय माल्या को दोषी ठहरा रही है वहीं, खुद माल्या अपने 57वें जन्मदिन को यादगार बनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। वो अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए एक भव्य पार्टी के आयोजन में लगे हुए हैं।
किंग ऑफ गुड टाइम्स कहलाने वाले माल्या अपनी विमान कंपनी किंगफिशर की खस्ता हालत के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर उनके बिजनेस जेट को देखकर उनकी विलासिता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। बाप और बेटा सिद्धार्थ माल्या दोनों यहां मस्ती करते है। अपनी मस्ती भरी लाइफ और दीपिका से अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहे सिद्धार्थ को अपने पिता का यह आलीशान जेट काफी पसंद है।
विजय माल्या के पास कई प्राइवेट जेट हैं। इनमें से ही एक है ए 319 एसीजे। यह जेट हवा में उड़ते किसी होटल से कम नहीं है। 1004 स्क्वायर फीट एरिया वाले इस प्लेन में एक बेहतरीन बोर्ड रूम, एग्जीक्यूटिव ऑफिस और प्राइवेट बेडरूम सुइट जैसी खूबियां मौजूद हैं। इसकी कीमत करीब 216 करोड़ रुपए बताई जाती है।
वैसे ए 319 एसीजे के अलावा माल्या के पास करीब 108 करोड़ रुपये का गल्फस्ट्रीम 3 और करीब 270 करोड़ रुपये का हॉकर एचएस125 जेट भी मौजूद है। इन तीनों जेट के अंदर माल्या काम के साथ-साथ पूरी ऐश और अय्याशी के साथ सफर करते हैं। इसके लिए इनमें माल्या ने सभी सुख-सुविधाओं की व्यवस्था भी कर रखी है। इनमें कस्टम फिटेड ऑफिस, गेम कनसोल, म्युजिक सिस्टम, सेटेलाइट टेलीविजन और वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम भी लगा हुआ है।
किंग ऑफ गुड टाइम्स के सबसे पसंदीदा जेट में शुमार ए 319 एसीजे के अंदर के नजारे देखने के लिए आगे की स्लाइडों पर क्लिक करें। आगे हम आपको सिर्फ इस आलीशान जेट की तस्वीरें दिखा रहे हैं।
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)