लिकर किंग और यूबी ग्रुप के चेयरमैन विजय माल्या ने आज अपनी जिंदगी के 57 साल पूरे कर लिए। 57 साल के इस सफर में माल्या ने कई अच्छे और बुरे दौर देखे हैं। लेकिन दोनों ही मौकों पर भगवान में उनकी आस्था कभी कम नहीं हुई। इसी आस्था के चलते माल्या ने अपने 57वें बर्थ-डे पर तिरुपति बालाजी मंदिर में करीब 3 किलोग्राम सोना दान किया। इसकी कीमत तकरीबन 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कुछ समय पहले ही माल्या ने इसी मंदिर में 2.5 किलोग्राम सोना लगा हुआ एक दरवाजा भी दान किया था।
18 दिसंबर 1955 को पैदा हुए माल्या को एक तरफ जहां दुनिया किंगफिशर की माली हालत को लेकर दोषी ठहरा रही है, वहीं खुद माल्या अपने जन्मदिन को यादगार बनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें किंग ऑफ गुड टाइम्स माल्या से जुड़ी अनसुनी कहानियों संग उनका सफरनामा।