विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> 'पानी पर राज्यों के अधिकारों का अतिक्रमण नहीं'

'पानी पर राज्यों के अधिकारों का अतिक्रमण नहीं'

बिजनेस ब्यूरो | Dec 29, 2012, 00:57AM IST
 
 


प्रधानमंत्री के आश्वासन के बाद राष्ट्रीय जल नीति को मंजूरी

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल प्रबंधन को लेकर राज्यों के अधिकारों पर अतिक्रमण की केंद्र की कोई मंशा नहीं है। प्रधानमंत्री के इस आश्वासन के बाद राष्ट्रीय जल संसाधन परिषद की बैठक के दौरान नई जल नीति को मंजूरी दे दी गई।


परिषद की छठी बैठक विज्ञान भवन में आयोजित थी। इसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक में मुख्य रूप से नई राष्ट्रीय जल नीति पर ही चर्चा हुई। इसमें जल  प्रबंधन के बारे में राष्ट्रीय विधि तंत्र बनाने का प्रस्ताव है। इसका कई राज्यों ने विरोध किया था। उनके मुताबिक यह केंद्र द्वारा राज्यों के अधिकारों में अतिक्रमण की कोशिश है।


इसे स्पष्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जल प्रबंधन पर प्रस्तावित विधि तंत्र को सही परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए। इसमें केंद्र-राज्य सरकार और स्थानीय निकायों के अधिकारों का स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने भू-जल के गिरते स्तर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जल के दोहन और उपयोग के बारे में कोई नियमन नहीं है। इसके नियमन की जरूरत है।


डॉ. सिंह ने कहा कि भविष्य में पानी की कमी देश के सामाजिक और आॢथक विकास में बाधा खड़ी कर सकती है। भारत में दुनिया की लगभग 18 प्रतिशत आबादी है। जबकि इस्तेमाल करने लायक पानी सिर्फ चार प्रतिशत। जलवायु परिवर्तन से आगे चलकर पानी की कमी और गंभीर रूप ले सकती है। इससे पहले केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने कहा कि सबको पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। विभिन्न क्षेत्रों में पानी की जरूरत पूरी करने के लिए 2050 में 450 अरब घन मीटर जल भंडारण की जरूरत होगी। अभी देश में यह क्षमता 253 अरब घन मीटर है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment