विज्ञापन
 
Home >> Hamari Baat >> Weekly Round - Up - Sahara Group Freeze Bank Accounts

विकली राउंड-अप - सहारा ग्रुप के बैंक खाते फ्रीज

बिजनेस ब्यूरो | Feb 16, 2013, 01:57AM IST
 
 


सहारा ग्रुप के बैंक खाते फ्रीज
इस सप्ताह सेबी ने सहारा ग्रुप की दो कंपनियों सहारा इंडिया रियल स्टेट कॉर्पोरेशन और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के साथ ही सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत राय के बैंक खातों को फ्रीज करने और उनकी सभी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया।

सेबी ने सहारा समूह के अन्य बड़े अधिकारियों बैंक खातों को फ्रीज करने और संपत्तियों को जब्त करने का आदेश भी दिया। सेबी ने यह कारवाई सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले हफ्ते दिए गए निर्देश को ध्यान में रखकर की है।

महंगाई दर में कमी
जनवरी 2013 के दौरान महंगाई दर में कमी दर्ज की गई और यह पिछले तीन साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई। इस दौरान महंगाई दर 6.62 फीसदी रही। बीते वर्ष दिसंबर माह के दौरान महंगाई दर 7.18 फीसदी रही थी। हालांकि इस दौरान खाद्य पदार्थों की महंगाई दर में कोई कमी नहीं आई है और वह बढ़ी है।

जनवरी माह के दौरान खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 11.88 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है। खास तौर से आलू, प्याज व सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आलू की कीमतों में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 79.07 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारत फ्रांस रक्षा डील पर सहमति
भारत और फ्रांस के बीच एयर डिफेंस सिस्टम विकसित करने के लिए 30 हजार करोड़ करोड़ रुपये की डील पर प्राथमिक सहमति बन गई है। इसके अलावा भी दोनों देशों के बीच विज्ञान-तकनीक, शिक्षा, संस्कृति और परिवहन के क्षेत्र में भी आपसी सहयोग बढ़ाने पर हस्ताक्षर किए गए।

दोनों देशों के बीच रेलवे नेटवर्क के आधुनिकीकरण और रेलवे स्टेशनों के अपग्रेडेशन के लिए भी समझौता हुआ। इनके अलावा भी दोनों देशों को बीच में कई समझौते हुए।

अमेरिकन एयरलाइंस और यूएस एयरवेज में विलय
अमेरिकन एयरलाइंस और यूएस एयरवेज के बोर्ड ने दोनों विमानन कंपनियों के विलय को हरी झंडी दे दी। गत गुरूवार हुई इस आशय की घोषणा के साथ ही लगभग 11 अरब डॉलर वाले मेगा विलय का रास्ता साफ हो गया। खास बात यह है कि इन दोनों कंपनियों का विलय होते ही दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी अस्तित्व में आ जाएगी।

हालांकि इसके लिए अभी नियामक से मंजूरी मिलना बाकी है। यह सौदा तभी हो पाएगा जब अमेरिकन एयरलाइंस बैंकर्स कोर्ट से बाहर आ जाएगी। नई कंपनी अमेरिकन एयरलाइंस का संचालन डेलास फोर्ट से किया जाएगा।

बॉयोकोन का माईलैन से गठजोड़
बॉयोटेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी बॉयोकोन ने अमेरिकन कंपनी माईलैन के साथ इंसुलिन उत्पादों के जेनरिक वर्जन के डेवलपमेंट एवं कॉमर्शियलाइजेशन के लिए एक्सक्लूसिव करार करने की घोषणा की है। इस करार के साथ माईलैन तीन इंसुलिन उत्पाद डेवलप करेगी।

हालांकि अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों कारोबार का अधिकार माईलैन के पास रहेगा। करार के तहत माईलैन को अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका व यूरोपीय संघ के देशों में इन दवाओं को बेचने का एक्सक्लूसिव अधिकार लाभ में साझेदारी के आधार पर मिलेगा।

आरकॉम का एरिक्सन से करार
रिलायंस कम्यूनिकेशन ने इस सप्ताह घोषणा की है कि उसने एरिक्सन के साथ 100 करोड़ डॉलर का करार किया है। इस करार के तहत आरकॉम के उत्तरी व पश्चिमी भारत में स्थित नेटवर्क के परिचालन और प्रबंधन का जिम्मा अब एरिक्सन संभालेगी। इस करार की अवधि आठ वर्ष है।

इस करार में उत्तर व पश्चिमी भारत के 11 सर्किलों में लगभग एक लाख किमी क्षेत्र शामिल है। खास बात यह है कि इसमें दिल्ली व मुंबई सर्किल भी शामिल है। अब आरकॉम के पांच हजार कर्मचारी एरिक्सन में शामिल हो जाएंगे।

अरविंद ने खरीदा हेंस ब्रांड्स का परिचालन
अरविंद लाइफ स्टाइल ब्रांड्स ने अमेरिका की हेंस ब्रांड्स इंक के भारतीय परिचालन का अधिग्रहण कर लिया है। इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी अगले चार वर्षों में पांच सौ करोड़ रुपये राजस्व हासिल करने की उम्मीद कर रही है।

हालांकि सौदे की रकम के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। अरविंद की योजना है कि हेंस प्वाइंट ऑफ सेल की वर्तमान संख्या पांच हजार को बढ़ाकर अगले तीन सालों में 15 हजार करने की है। अरविंद को उम्मीद है कि इस समझौते से उसे काफी लाभ होगा।

एससीएक्स-एसएक्स में कारोबार शुरू
देश के नए स्टाक एक्सचेंज एमसीएक्स-एसएक्स में इस सप्ताह कारोबार शुरू हो गया। पहले दिन इस एक्सचेंज में केवल 12.53 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ जो एनएसई और बीएसई के मुकाबले काफी कम है। हालांकि जानकारों का कहना है कि नया एक्सचेंज देश के सबसे बड़े स्टाक एक्सचेंज को कड़ी टक्कर देगा।

इस एक्सचेंज में 1,116 कंपनियों के शेयरों में कारोबार की अनुमति है। इसके मुख्य सूचकांक एसएक्स-40 में चालीस बड़ी कंपनियों के शेयरों को रखा गया है। इस बेंचमार्क सूचकांक का आधार मूल्य 10 हजार अंक तय किया गया है और 31 मार्च 2012 को आधार तिथि माना गया है।

निर्यात में बढ़ोतरी
चालू वित्त वर्ष में लगातार आठ माह तक गिरावट के बाद निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनवरी के दौरान निर्यात में 0.82 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले अप्रैल 2012 के दौरान निर्यात में 3.23 फीसदी का इजाफा हुआ था। हालांकि बढ़ते व्यापार घाटे ने वाणिज्य मंत्रालय की चिंता बढ़ा दी है।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल जनवरी के दौरान व्यापार घाटा 167.1 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। अकेले जनवरी माह में व्यापार घाटा 20 अरब डॉलर रहा। जनवरी माह के दौरान आयात में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 6.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आपकी राय

 

इस सप्ताह सेबी ने सहारा ग्रुप की दो कंपनियों सहारा इंडिया रियल स्टेट कॉर्पोरेशन और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के साथ ही सहारा ग्रुप के ..

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment