विज्ञापन
 
Home >> Business Gyan >> What Is The Gst?

क्या है जीएसटी?

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Dec 25, 2012, 02:35AM IST
 
 


सर्विस एंड गुड्स टैक्स (जीएसटी) एक अप्रत्यक्ष कर है। जीएसटी के तहत वस्तुओं और सेवाओं पर एक समान कर लगाया जाता है। जहां जीएसटी की व्यवस्था लागू नहीं होती है वहां वस्तुओं और सेवाओं पर अलग-अलग कर लगाए जाते हैं जिनकी दरें भी अलग-अलग होती है।


जहां तक भारत की बात है तो वर्ष 2006-07 के साथ आम बजट में पहली बार इसका जिक्र किया गया था। जीएसटी लागू होने से कई तरह के लाभ होंगे। अगर यह लागू हो गया तो कर का भुगतान कई बार करना पड़ेगा। इससे कर की वसूली करते समय कर विभाग के अधिकारियों द्वारा कर में हेराफेरी की संभावना कम होगी।


कुछ राज्यों के राजस्व में बढ़ोतरी होने की संभावना के साथ ही कुछ चीजों के दामों में भी कमी आ सकती है।दुनिया के कई देशों में इसकी दरें अलग-अलग हैं। आस्ट्रेलिया में जीएसटी रेट 10 फीसदी है जबकि फ्रांस में 196 फीसदी की दर से जीएसटी लगाया जाता है। स्वीडन में जहां इसकी दर केवल 25 फीसदी है वहीं जापान में केवल पांच फीसदी जीएसटी लगाया जाता है।


भारत में अभी जीएसटी लागू नहीं हो पाया है। राजनीतिक सहमति ना बन पाने के कारण अभी यह अधर में लटका हुआ है। भारत के संघीय स्वरूप को देखते हुए इस बात की संभावना है यहां जीएसटी को दोहरे स्वरूप में लागू किया जा सकता है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment