विज्ञापन
 
Home >> Commodity >> Kismein Munafa Kismien Ghata >> Wheat Exports To 25 Million Tonnes And Proposed Government Warehouse

सरकारी गोदाम से 25 लाख टन और गेहूं निर्यात प्रस्तावित

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Dec 12, 2012, 01:23AM IST
 
 


गेहूं निर्यात के प्रस्ताव पर सीसीईए की अगली बैठक में फैसला संभव

घरेलू उपलब्धता
पहली दिसंबर को केंद्रीय पूल में 376.52 लाख टन गेहूं का स्टॉक
बफर मानक के मुकाबले देश में कई गुना ज्यादा गेहूं सुलभ
पहली जनवरी को 82 लाख टन गेहूं का स्टॉक होना चाहिए
अप्रैल में गेहूं की नई फसल की आवक शुरू हो जाएगी

केंद्रीय पूल से सार्वजनिक कंपनियों के माध्यम से अभी तक 18 लाख टन गेहूं निर्यात के लिए निविदा जारी हो चुकी है। जबकि सरकार ने केंद्रीय पूल से 20 लाख टन गेहूं के निर्यात की अनुमति दी थी। खाद्य मंत्रालय ने केंद्रीय पूल से और 25 लाख टन और गेहूं के निर्यात का प्रस्ताव किया है जिस पर फैसला आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) की अगली बैठक में होने की संभावना है।


खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय पूल से सार्वजनिक कपंनियों एसटीसी, एमएमटीसी और पीईसी द्वारा अभी तक करीब 18 लाख टन गेहूं निर्यात की निविदा को अंतिम रूप दिया जा चुका है। जबकि सरकार ने 20 लाख टन गेहूं के निर्यात की अनुमति दी थी।


केंद्रीय पूल में गेहूं के भारी-भरकम स्टॉक और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे भाव को देखते हुए मंत्रालय ने और 25 लाख टन गेहूं के निर्यात का प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर फैसला आगामी कैबिनेट कमेटी की बैठक में होने की संभावना है।


उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की सप्लाई तंग होने से दाम ऊंचे बने हुए हैं। भारतीय गेहूं का निर्यात 296 डॉलर से 322 डॉलर प्रति टन के बीच हो रहा है। इस समय बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, यमन, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया और ओमान की गेहूं में आयात मांग अच्छी बनी हुई है।


भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अनुसार पहली दिसंबर को केंद्रीय पूल में 376.52 लाख टन का भारी-भरकम स्टॉक बचा हुआ है जो तय बफर मानकों के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। बफर मानक के अनुसार पहली जनवरी को सरकारी गोदामों में 82 लाख टन गेहूं का स्टॉक होना चाहिए। वैसे भी अप्रैल 2013 में गेहूं की नई फसल की आवक शुरू हो जाएगी।


कृषि मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2011-12 में 939 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ था जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर एफसीआई ने गेहूं की रिकॉर्ड खरीद 380.23 लाख टन की थी। कृषि मंत्रालय ने चालू रबी में गेहूं की पैदावार 860 लाख टन होने का लक्ष्य तय किया है। हालांकि चालू रबी में अभी तक देशभर में 183.35 लाख हैक्टेयर में गेहूं की बुवाई हो चुकी है जो पिछले साल की समान अवधि के 181.67 लाख टन से ज्यादा है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment