विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Company News >> देश में 9,000 व्हाइट लेबल एटीएम स्थापित करेगी मुथूट फाइनेंस

देश में 9,000 व्हाइट लेबल एटीएम स्थापित करेगी मुथूट फाइनेंस

बिजनेस भास्कर मुंबई | Dec 29, 2012, 00:54AM IST
 
 


विस्तार
छोटे शहरों में लगाए जाएंगे यह एटीएम
आवासीय ऋण के क्षेत्र में रखेगी कदम
कर रही है रिजर्व बैंक की अनुमति का इंतजार
छोटे शहरों में लगाए जाएंगे यह एटीएम

भारत में सोने के एवज में कर्ज देनेवाली अग्रणी लोन कंपनी मुथूट फाइनेंस अपने लिए अवसर तलाशने में लगी है। कंपनी अगले तीन सालों में देश के छोटे शहरों में 9,000 व्हाइट लेबल एटीएम स्थापित करने की योजना बना रही है। इसके लिए उसे रिजर्व बैंक की अनुमति का इंतजार है। इतना ही नहीं कंपनी की आवास ऋण और नेशनल पेंशन स्कीम जैसे नए क्षेत्रों में प्रवेश करने की तैयारी भी है।


कंपनी के प्रबंध निदेशक जॉर्ज अलेक्जेंडर मुथूट ने बताया कि कंपनी अपने बिजनेस मॉडल के हिसाब से इसे उचित मानती है। रिजर्व बैंक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को व्हाइट लेबल एटीएम लगाने की अनुमति पहले ही दे चुका है। देश में सालाना आधार पर एटीएम की संख्या में 30 फीसदी का इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इसके मद्देनजर गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लिए एटीएम सेक्टर में अच्छी संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस समय देश में एक लाख से ज्यादा एटीएम हैं।


मुथूट ने कहा कि रिजर्व बैंक के तमाम प्रयासों के बाद भी गांवों और छोटे शहरों में अभी भी एटीएम की पहुंच काफी कम है। यही कारण है कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को इसमें लाया गया है। मुथूट फाइनेंस के 50 लाख ग्राहक, 4 हजार आउटलेट्स और 60 फीसदी शाखाएं छोटे और कस्बाई क्षेत्रों में मौजूद हैं। कंपनी इसी आधार पर व्हाइट लेबल एटीएम प्रोजेक्ट शुरू करेगी।


इसके तहत अगले तीन साल में 9000 एटीएम लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि छोटे शहरों में मौजूद हमारे ग्राहकों के जरिए इस परियोजना को पूरा करने में हमें मदद मिलेगी। साथ ही अन्य सेक्टर में कदम रखने के लिए हमें रिजर्व बैंक की अनुमति का इंतजार है जो कि उम्मीद है जल्द ही मिलेगी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
 

मार्केट

 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment